पैरा एथलीट खिलाड़ी चिराग त्यागी के नाम से बसंतपुर सैथली में बनेगा पुस्तकालय

A library named after para-athlete Chirag Tyagi will be built in Basantpur Saithli

दीपक कुमार त्यागी

  • विधानपरिषद सदस्य अश्विनी त्यागी की चिराग त्यागी के नाम को जीवित रखने के लिए बड़ी पहल
  • अपनी विधान मंडल क्षेत्र की विकास निधि के अन्तर्गत पुस्तकालय निर्माण के लिए मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद को लिखा पत्र

गाजियाबाद : देश की धरोहर पैरा एथलीट खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या के बाद क्षेत्रवासियों की विभिन्न मांग शासन-प्रशासन से चली आ रही हैं। चिराग के परिजनों के अपने घर के इकलौते चिराग बुझाने के दर्द को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व विधान परिषद के सदस्य अश्विनी त्यागी ने बखूबी समझा है, उन्होंने चिराग के नाम के जीवित रखने के लिए 13 जून 2026 को अपनी विधान मंडल क्षेत्र की विकास निधि के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बंसतपुर सैथली, विकास खण्ड मुरादनगर, गाजियाबाद में अंतराष्ट्रीय एथलीट चिराग त्यागी की स्मृति में प्राईमरी विद्यालय नं० 2 के कक्ष संख्या 2 में पुस्तकालय का निर्माण कार्य स्वीकृत कराने के लिए गाजियाबाद के मुख्य विकास को पत्र लिखा। उनकी पहल बेहद सराहनीय है, उनकी इस पहल से स्कूल के बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकालय तो मिलेगा, साथ ही उन्हें जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा भी मिलेगी। वहीं जिस दौर में चिराग के परिजनों के दर्द को सिस्टम में बैठे कुछ लोग समझने के लिए तैयार नहीं है, विधान परिषद के सदस्य अश्विनी त्यागी की यह पहल चिराग त्यागी के परिजनों व शुभचिंतकों को कम से कम कुछ सकून तो देगी।