IIMT यूनिवर्सिटी मेरठ में ज्योतिष एवं समाधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, मानवेन्द्र रावत हुए सम्मानित

Astrology and Solutions program successfully concludes at IIMT University, Meerut; Manvendra Rawat honored

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मेरठ : उत्तर प्रदेश की नंबर वन यूनिवर्सिटी IIMT यूनिवर्सिटी, मेरठ में ज्योतिष एवं समाधान कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री योगेश मोहन गुप्ता जी के मार्गदर्शन में PC कॉर्पोरेट इवेंट द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानवेन्द्र रावत जी को सम्मानित किया गया।
पूज्य गुरुदेव डॉ एच एस रावत जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी की डीन श्रीमति आशा त्यागी जी, हिमशिखा जी, एस्ट्रो राजेश शर्मा जी, शिव साधिका विश्वरूपा जी, संगीत वशिष्ठ जी, एकता शर्मा जी, नंद किशोर पुरोहित जी, ओमप्रकाश त्रिपाठी जी, धर्मेंद्र बेसल जी, सागर जी, पुलकित जी सहित अनेक विद्वान गण उपस्थित रहे।

यह आयोजन ज्योतिष विद्या के प्रचार-प्रसार तथा नई पीढ़ी के छात्रों को इस प्राचीन विद्या से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।