जबलपुर ने जीता भारत का स्मार्ट सिटी अवार्ड

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जबलपुर : जबलपुर स्मार्ट सिटी (जेएससी) ने स्थानीय निवासियों की जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर विभिन्न बुनियादी ढांचा विकास गतिविधियों को लागू किया है।

2020 में लागू किए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए भारत सरकार ने जबलपुर स्मार्ट सिटी को इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट (ISCAC 2020) से सम्मानित किया।

ये सभी विकास गतिविधियां स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर डॉ इलैयाराज टी एवं नगर आयुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशन में संचालित हैं. इन सभी कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जाती है। केंद्रीय आवास विकास और शहरी मामले मंत्रालय द्वारा केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जबलपुर स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।