प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने हापुड़ एवं बुलन्दशहर मे विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया और वाणिज्यिक एवं तकनीकी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Managing Director Ravish Gupta inspected the power supply system in Hapur and Bulandshahr and reviewed the progress of commercial and technical operations

दीपक कुमार त्यागी

  • विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं उपभोक्ता सेवाओं की प्रगति की गहन समीक्षा।
  • अधिकारियों को विद्युत हानियों मे कभी लाने एवं राजस्व लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश।
  • 1912 हेल्प लाईन नम्बर पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के अन्दर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • झट-पट कनेक्शन योजना के अन्तर्गत नए विद्युत कनेक्शन शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश।

मेरठ/हापुड/बुलन्दशहर : पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा 16 जून 2026 को जनपद हापुड एवं बुलन्दशहर का दौरा कर, डिस्कॉम के वाणिज्यिक एवं तकनीकी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व वसूली, विद्युत हानियों, उपभोक्ता सेवाओं एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक मे प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ एवं गुणवतत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना डिस्कॉम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विद्युत आपूर्ति को सुदृढ बनाए रखते हुए लोकल फॉल्ट का निस्तारण की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए। उन्होनें निर्देश दिए कि ऑधी-बारिश जैसी आपात परिस्थिति में बाधित विद्युत आपूर्ति न्यूनतम समय मे बहाल की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामाना न करना पडे। वाणिज्यिक कार्यों की समीक्षा के दौरान, राजस्व वसूली की स्थिति, बकाया विद्युत बिलों की वसूली, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें तथा विद्युत हानियों में कमी लाने के लिए आवश्यक कदम कठाएँ।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं की समीक्षा करते हुए प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि रिचार्ज संबंधी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। तकनीकी समीक्षा के दौरान विद्युत लाइनों, उपकेन्दों, ट्रांसफार्मरों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं अनुरक्षण कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। आर०डी०एफ० संबंधी कार्यों का समयबद्धरूप से पूर्ण करने तथा विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए निर्देश दिए गए। प्रबन्ध निदेशक ने 1912 हेल्पलाईन नम्बर पर प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत निर्धारित समयसीमा से अधिक लंबित न रहे और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होनें झट-पट कनेक्शन योजना के अन्तर्गत नए विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं का सतत, पारदर्शी एवं त्वरित विद्युत सेवाएँ उपलब्ध कराना डिस्कॉम की प्राथमिकता है। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ता हितों को ध्यान मे रखते हुए पूर्ण जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करें। इस अवसर पर बुलन्दशहर के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।