राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग युवा खिलाड़ियों की भारतीय टीम में स्थान बनाने की राह खोल सकती है : प्रीतम सिवाच

National Women's Hockey League can open the way for young players to get a place in the Indian team: Pritam Siwach

‘हमारी पुरुष टीम ओलंपिक के इम्तिहान में पास होगी’

द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच ने पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में शिद्दत से जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बाबत कहा, ‘हमारी सीनियर भारतीय हॉकी टीम में वाकई कई ऐसे प्रतिभासम्पन्न खिलाड़ी जिनमें मैच जीतने की कूवत है। बेशक पेरिस ओलंपिक हॉकी में हमारा पूल बी कुछ मुश्किल है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम इस इम्तिहान में पास होगी और अपने पदक का रंग और चमकदार कर इसे सोने में बदलने में कामयाब होगी।

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत की पूर्व कप्तान और अपने जमाने की बेहतरीन स्ट्राइकर रही प्रीतम सिवाच अब सोनीपत स्थित अपनी प्रीतम सिवाच हॉकी अकेडमी के जरिए भारतीय हॉकी की नई प्रतिभाओं को तराश रही है। बिना किसी सरकारी मदद के अपनी हॉकी अकेडमी चलाने वाली प्रीतम सिवाच अकेडमी से नेहा गोयल, निशा वारसी जैसी मिडफील्डर और शार्मिला देवी और ज्योति जैसी स्ट्राइकर अब तक भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए खेल उनका और उनका भारत का अंतर्राष्टï्रीय हॉकी मंच पर नाम रोशन कर चुकी हैं। प्रीतम सिवाच ने पहली राष्टï्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 को भारतीय महिला हॉकी में स्थान पाने का सपना संजोने वाली नवोदित हॉकी खिलाड़ियों के लिए हॉकी इंडिया की बेहद अहम पहल बताया। पहली हॉकी इंडिया लीग का पहला पहला चरण 30 अप्रैल से 9 मई , 2024 तक रांची में होगा।

प्रीतम सिवाच ने कहा, ‘राष्ट्रीय महिला लीग शुरू करना हॉकी इंडिया की एक अच्छी पहल है। राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों को इसमें अपना कौशल और तकनीक दिखा अपना नाम बना खुद अपने लिए भारतीय टीम में स्थान बनाने की राह खोल सकती है। इससे नौजवान खिलाड़ियों को यह भी जानने का मौका मिलेगा कि उन्हें अपना खेल बेहतर करने और कहां क्या मेहनत और सुधार की जरूरत है। यह लीग प्रशिक्षकों के लिए भी अहम है क्योंकि इससे वे खिलाड़ियाृं की बाबत ज्यादा जान कर उनका खेल बेहतर करने में उनकी मदद कर सकते हैं।’