दीपक कुमार त्यागी
- बैलेन्स समाप्त होने पर उपभोक्ताओं की बिजली कटने से बचाने के लिए इमरजेन्सीं क्रेडिट पीरियड का विस्तार।
- घरेलू (01 कि०वा० तक) श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली बैलेन्स समाप्त होने पर, 30 दिनों तक नही कटेगी।
- घरेलू (01 कि०वा० से अधिक एवं 02 कि०वा० तक) श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली 03 दिन अथवा 200 रू० (जो भी बाद मे हो) तक का इमरजेन्सी क्रेडिट दिया जाएगा।
- नो-कट विन्डों रात 6:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक तथा सार्वजनिक अवकाश / रविवार को बिजली नही कटेगी।
- पारदर्शिता और बेहतर सेवा के लिए 1912 हैल्पलाइन और यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप की सुविधा का उपयोग करने की अपील।
- 24 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 के बीच 7154 शिकायतो मे से 6413 शिकायतों का मौके पर ही सफल निस्तारण।
- बैलेन्स सकारात्मक बनाए रखने पर बिजली दरों में 02 प्रतिशत की विशेष छूट का प्रोत्साहन ।
मेरठ : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सेवा और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु बैलेन्स समाप्त होने पर घरेलू 01 कि०वा० तक के उपभोक्ताओं की बिजली 30 दिनों तक नही कटेगी। इसके अतिरिक्त घरेलू 01 कि०वा० से अधिक एवं 02 कि०वा० तक के उपभोक्ताओं को 03 दिन अथवा 200 रू० (जो बाद मे हो) तक का इमरजेंन्सी क्रेडिट दिया जाएगा। अन्य सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बैलेन्स समाप्त होने पर 03 दिनों का इमरजेंसी क्रेडिट पीरियड मिलेगा। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के माध्यम से अपना बैलेन्स चैक करते रहें और समय पर रिचार्ज कराएँ।
उपभोक्तओं की सुविधा के लिए नो-कट विन्डों की व्यवस्था लागू की गई है जिसके अन्तर्गत शाम 6:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक तथा सार्वजनिक अवकाश और रविवार के दिन बैलेन्स कम या नकारात्मक होने पर बिजली नही कटेगी।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के सभी 14 जनपदों मे स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सुविधाओं और नियामो के बारे मे जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा हैं और स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से विशेष मेगा कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 14 जनपदों मे आयोजित विशेष मेगा कैम्प अत्यन्त सफल रहे हैं 24 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक कुल 7154 शिकायते प्राप्त हुई जिनमे से 6413 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उपभोक्ताओं से अपील है की वे रिचार्ज केवल अधिकारिक माध्यमों यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप, अधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डिजीटल भुगतान प्लेटफार्म से ही करे किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता विद्युत हैल्पलइन नं0 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।





