पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर राजेंद्र शर्मा ने दी बधाई

Rajendra Sharma congratulated former minister Nawab Singh Nagar on becoming the regional president

रविवार दिल्ली नेटवर्क

गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिग्गज नेता पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने पर 27 जून 2026 को नोएडा के सेक्टर 33 स्थित आवास पर पहुंच कर राजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री, विश्व हिन्दू महासंघ ने मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान साथ में विश्व हिंदू महासंघ के गाजियाबाद के जिले के लोकप्रिय अध्यक्ष मनोज नागर एवं जिला उपाध्यक्ष सतीश भाटी आदि भी उपस्थित रहे।