देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष बने प्रसिद्ध समाजसेवी ‘रविन्द्र त्यागी’

Renowned social worker Ravindra Tyagi became the President of the country's prestigious organization 'Builders Association of India'

दीपक कुमार त्यागी

  • ‘बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के सदस्यों ने हैदराबाद में मतदान के द्वारा ‘रविन्द्र त्यागी’ को चुना
  • ‘रविन्द्र त्यागी’ ने कहा कि वह संस्था के सभी सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे
  • गाजियाबाद जनपद के लिए उनकी यह उपलब्धि गौरव का क्षण

गाजियाबाद : गाजियाबाद जनपद के खाते में एक विशेष उपलब्धि जुड़ गयी है, प्रसिद्ध समाजसेवी व गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मोदीनगर के निवाड़ी कस्बे के निवासी ‘कृष्णा ग्रुप ऑफ कंपनीज़’ के सीएमडी ‘रविन्द्र त्यागी’ देश भर के बिल्डरों के प्रसिद्ध व महत्वपूर्ण संगठन ‘बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के सर्वोच्च पद पर आसीन हो गये हैं। 30 अप्रैल 2026 को उन्हें हैदराबाद में चुनाव प्रक्रिया के तहत हुए मतदान प्रक्रिया के बाद ‘बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के सर्वोच्च पद अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। जिसके बाद उनके मित्रों, शुभचिंतकों व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, विभिन्न माध्यमों से उन्हें देश भर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देन के लिए संस्था के सभी मतदाताओं व सहयोगी का आभार व्यक्त करते हुए रविन्द्र त्यागी ने कहा कि वह संस्था के सभी सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

यहां आपको बता दें कि शानदार व्यक्तित्व के धनी ‘रविन्द्र त्यागी’ निवाड़ी कस्बे के एक बेहद ही प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनकी पहचान बेहद मिलनसार व्यक्ति के रूप में होती है, उनके दूरदर्शी और कुशल नेतृत्व में आज ‘कृष्णा ग्रुप ऑफ कंपनीज़’ देश भर में सफलता के नित-नए आयाम स्थापित कर रही है। आज ‘रविन्द्र त्यागी’ जिस मुकाम पर खड़े हैं वह उनकी दशकों की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। अब उनका ‘बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ जैसी प्रतिष्ठित संस्था के शीर्ष पद पर आसीन होना व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ गृह राज्य उत्तर प्रदेश व गृह राज्य जनपद गाजियाबाद के लिए गौरव की बात है।

प्रसिद्ध समाजसेवी ‘रविन्द्र त्यागी’ की इस उपलब्धि पर ‘बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजय कुमार त्यागी ‘सरावा’ अपने बधाई संदेश में लिखते हैं कि – “कल 30 अप्रैल 2026 का दिन ‘बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ गाज़ियाबाद के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया, उत्तर प्रदेश व विशेषकर गाज़ियाबाद जनपद के लिए गौरव का यह अवसर था जबकि हमारे भाई रविन्द्र त्यागी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सुशोभित किया गया। बड़े भाई लाल चंद्र शर्मा के अथक प्रयासों का सुखद परिणाम है कि उत्तर प्रदेश को यह शुभ अवसर एक बार फिर प्राप्त हुआ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि रविन्द्र त्यागी के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 के नवीन कार्यकाल में ‘बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ में सफ़लता के नए आयाम स्थापित होंगे। ‘बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ गाज़ियाबाद सैंटर की तरफ़ से हम सभी विशेष आभार प्रकट करते हैं, बी. सीनैय्या पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, एस. एन. रेड्डी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, डी. वी. एन. रेड्डी पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साउथ ज़ोन, सच्चिदानंद रेड्डी पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साउथ ज़ोन- 2, सुशांत कुमार बासु पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, महेश मुड्डा व विशेष रूप से हैदराबाद व तेलंगाना क्षेत्र के सभी साथियों का जिनका अविस्मरणीय सहयोग हमें प्राप्त हुआ। गाज़ियाबाद सैंटर के सभी साथियों विशेषकर दिनेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष गाज़ियाबाद सैंटर, संजय त्यागी ( मुजफ्फरनगर) स्टेट चेयरमैन उत्तर प्रदेश, विजय बंसल अध्यक्ष दिल्ली जल बोर्ड सैंटर द्वारा किए गए सहयोग हेतु आभार तथा अन्य सभी साथियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। अन्त में पुनः लाल चंद शर्मा चेयरमैन बोर्ड आफ ट्रस्टी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए गए प्रयासों के लिए करबद्ध आभार व उन्हें विशेष बधाई।