राष्ट्र विरोधी और अराजक तत्वों के कायराने मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे – विधानसभाध्यक्ष

The cowardly designs of anti-national and anarchist elements will never succeed - Assembly Speaker

देवनानी ने विधानसभा को धमकी भरे मेल भेजे जाने की भर्त्सना की

जयपुर : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधान सभा भवन को भेजे गए धमकी भरे मेल की भर्त्सना की है। देवनानी ने कहा है कि राष्ट्र विरोधी और अराजक तत्वों के के देश को तोड़ने वाले मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

देवनानी ने कहा कि विधानसभा भवन जैसी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्था पर हमले किए जाने का मेल भेजे जाने वाला कायराना प्रयास से समाज भयभीत नहीं है बल्कि भय का वातावरण बनाने वाले ऐसे हमलावरों के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देने के लिए लोग एकजुट रहेंगे।

विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मंगलवार को जोधपुर में

राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मंगलवार 14 अप्रैल को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे ।

देवनानी जोधपुर के आई. आई.टी. कैम्पस में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जयंती पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। श्री देवनानी आई.आई.टी कैम्पस का अवलोकन भी करेंगे।