रविवार दिल्ली नेटवर्क
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से डेंटल स्टुडेंट्स ने केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रोग्राम्स के जरिए हजारों लोगो को किया जागरूक
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से डेंटल स्टुडेंट्स ने केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कैंपस में रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर स्टुडेंट्स ने जन-जन का यही पैगाम, नशा मुक्त हो हिंदुस्तान… एक कदम स्वास्थ्य की ओर…, एक कदम नशा मुक्ति की ओर…, नशा त्यागो, भविष्य संवारो… सरीखे स्लोगन्स के जरिए नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली डेंटल कॉलेज से प्रारम्भ होकर इंडोर स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज, क्लॉक टावर, नर्सिंग कॉलेज होते हुए डेंटल कॉलेज पर ही समाप्त हुई। कार्यक्रम का आयोजन नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत हुआ। इस पखवाड़े के तहत टीएमयू डेंटल कॉलेज की ओर से नशा मुक्ति अवेयरनेस कैंप, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म प्रदर्शन, नशा मुक्ति शपथ, जागरूकता रैली आदि प्रोग्राम्स किए जा चुके हैं। इस मौके पर डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. प्रदीप तांगडे, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के प्रो. विकास सिंह, ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी के एचओडी प्रो. सिवान सतीश, डॉ. जैनुल आबेदीन, पोस्टग्रेजुएट्स स्टुडेंट्स डॉ. स्वयं सौरव त्रिपाठी, डॉ. तूलिका सक्सेना, डॉ. महनाज़ फातिमा, इंटर्न्स- सिद्धार्थ गोयल, साक्षी झा, साक्षी जायसवाल, ऋषभ गुप्ता, शीबा नाज़, सबाहत सिद्दीकी के संग-संग बीडीएस तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
टीएमयू डेंटल कॉलेज में टोबेको काउंसलिंग सेंटर भी
तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलज एंड रिसर्च सेंटर नशा मुक्ति को लेकर बेहद संजीदा है। इसके लिए कॉलेज में टोबेको काउंसलिंग सेंटर- टीसीसी भी है। इसमें ऑडियो-विजुअल्स की मदद से तंबाकू के भयावह नतीजों, इसके उपचार और बचाव के तौर-तरीके बताए जाते हैं। वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन बताती हैं, मुंह की प्रारम्भिक जांच में ही मुहं के छालों, लाल-सफेद धब्बों और बदबू आती है तो यह निश्चित हो जाता है कि पेशेंट तम्बाकू का सेवन करता है। ऐसे पेशेंट को काउंसलिंग लेने की सलाह दी जाती है, ताकि वह तंबाकू सेवन से बच सके। वैसे तो हॉस्पिटल में आने वाले सभी पेशेंट्स से यह आग्रह किया जाता है, तंबाकू का सेवन न करें, लेकिन तंबाकू सेवन करने वाले पेशेंट्स को विशेष काउंसिल दी जाती है। प्रारम्भिक जांच से लेकर काउंसलिंग तक सभी निशुल्क है।





