टीएमयू स्टुडेंट्स के स्किल्स डवलपमेंट को एनआईआईटी फाउंडेशन संग एमओयू साइन

TMU signs MoU with NIIT Foundation for skill development of students

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से स्टुडेंट्स के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने को एनआईआईटी फाउंडेशन के संग एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कुलपति प्रो. वीके जैन की गरिमामयी मौजूदगी में टीएमयू की ओर से डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन, जबकि एनआईआईटी फाउंडेशन की ओर से नेशनल प्रोग्राम हेड श्री अखिलेश शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सीटीएलडी के निदेशक प्रो. पंकज कुमार सिंह, एनआईआईटी के रीजनल मैनेजर श्री निलेश खन्ना, कंटी हेड डॉ. चारु कपूर,डॉ. अमित कंसल, डॉ. वैभव रस्तोगी, डॉ. दिलीप दत्त वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

एनआईआईटी फाउंडेशन के नेशनल प्रोग्राम हेड श्री अखिलेश शर्मा ने कहा, आज के समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, व्यावहारिक कौशल और रोजगार योग्यता विकसित करना है। इस साझेदारी से क्षेत्रीय स्तर पर युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और आजीविका के साधन उपलब्ध होंगे। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान मिलकर स्टुडेंट्स के लिए साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्युनिटी हेल्थ, सोशल अवेयरनेस और फाइनेंशियल अवेयरनेस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएंगे।