योगी आदित्यनाथ की पुलिस न्याय के लिए नहीं बलात्कार के लिए बनी है: अनूप पांडेय

रविवार दिल्ली नेटवर्क

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है ललितपुर और चंदौली की जघन्य घटनाएं यूपी पुलिस के अन्याय की पोल खोल रही है। उक्त घटनाओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन प्रदेश भर में आयोजित किया गया।

इसी क्रम में बलिया जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्च न्यायालय के अभिरक्षा में CBI से जांच कराने की मांग की गयी।

उक्त धरना प्रदर्शन में बलिया जिले के संगठन प्रभारी अनूप पांडेय ने कहा कि आदित्यनाथ जी के पुलिस का व्यवहार ब्रितानिया हुकूमत की याद दिलाता है आदित्यनाथ जी की सरकार में न्याय की उम्मीद करना संभव नहीं है। ललितपुर में महिला के साथ गैंगरेप होता है और जब वह न्याय के लिए थाने में जाती है तो थानेदार उसी के साथ बलात्कार करता है और फरार हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा उत्तर प्रदेश में भय और आतंक का जो ग्राफ कायम किया गया था आदित्यनाथ जी के राज में यह कई गुना बढ़ गया।

धरना प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रमुख साथी गण डॉ प्रदीप कुमार, राजेश सिंह ,सुशांत राज भारत, अजय राय मुन्ना ,अश्वनी गिरी ,विक्रम राव अंबेडकर , अशोक गुप्ता राम दरस यादव गौस आजम ,नवीन सिंह, सोमनाथ गिरी, संजय यादव बबलु राजभर, विजय राजभर राजकुमार जायसवाल, इत्यादि उपस्थित थे।