दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : जनपद गाजियाबाद के विभिन्न बाल एवं शिशु आश्रम, घरौंदा बाल आश्रम और लाल बहादुर शास्त्री बाल आश्रम में सैकड़ो बच्चों द्वारा अपने विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के 49वां जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा कार्य, भंडारे, फल वितरण, रक्तदान शिविर और हवन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भरतपुरिया शिक्षा समिति द्वारा संचालित घरौंदा बाल गृह (शिशु), गोविन्दपुरम एंव लाल बहादुर शास्त्री बाल आश्रम, वसुन्धरा गाजियाबाद में निवासरत बच्चों ने अनूप गुप्ता सदस्य विधान परिषद उ०प्र० एवं निवर्तमान महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उ०प्र० के जन्मदिन के शुभअवसर पर बच्चों द्वारा केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संस्था द्वारा इस शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य, प्रतियोगिता करायी गयी।
विशेष रूप से इस अवसर पर ओंकार सिंह संस्थापक एवं निदेशक घरौंदा बाल गृह शिशु, सदस्य बाल कल्याण समिति श्वेता शर्मा व भाजपा नेता जय कमल अग्रवाल द्वारा विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में हरेन्द्र कुमार अधीक्षक लाल बहादुर शास्त्री बाल आश्रम, कनिका गौतम, अधीक्षक विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, अन्जू भीलवार, अधीक्षक घरौंदा बाल गृह शिशु, गुड्डी, विपिन शर्मा, सुनील कुमार, गीता सिसोदिया, अनुपम शर्मा, वंदना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।





