भारत सबसे अहम मैच में जापान से शनिवार को भिड़ेगा
सत्येन्द्र पाल सिह
नई दिल्ली : स्ट्राइकर अभिषेक नैन और दिलप्रीत सिंह के परस्पर तालमेल वाले खेल और दो दो, सुखजीत सिंह व शिलानंद लाकरा के बेहतरीन एक एक मैदानी गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारत ने जवाबी हमलों पर यकीन रखने वाली दक्षिण कोरिया को कावासाकी जूको स्टेडियम, काकामिगहारा में एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी के पूल ए के अपने तीसरे मैच में बृहस्पतिवार को 8-2 से हरा कर लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान बढ़ाने की ओर कदम बढ़ा लिए। भारत की एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब सबसे अहम मैच में शनिवार को जापान पर जीत के साथ पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल करने उतरेगी।
केसरिया जर्सी पहन कर खेलने उतरी विजेता भारतीय टीम के लिए खासी उमस के बीच खेले गए इस मैच में कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और राजिंदर सिंह ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर एक एक गोल किया। भारत ने आखिरी के दो क्वॉर्टर में एम्सतलीवन (नीदरलैंड) में पुरुष हॉकी विश्व कप मैच इंग्लैंड के खिलाफ मैच की तरह 2-1 बढ़त लेने के बाद इसे और बढ़ाने की बजाय इसे बरकरार रखने की सी कोशिश में मैच गंवा दिया। बृहस्पतिवार को भारत की किस्मत अच्छी थी की दक्षिण कोरिया को चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के शुरू के सात मिनट में लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर मिले उन पर गोलरक्षक मोहित शशिकुमार ने अच्छे बचाव किए। दक्षिण कोरिया ने इसी दबाव का लाभ उठाया और तीसरे क्वॉर्टर के खत्म होने से तीन मिनट पहले जाहो किम ने फुलबैक संजय व खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले योंग बाक किम ने जुगराज सिंह की ढील का लाभ उठा कर दो मैदानी गोल का भारत की जीत का अंतर कम कर दिया।
स्ट्राइकर अभिषेक नैन, शिलानंद लाकरा और दिलप्रीत सिंह के परस्पर तालमेल वाले खेल की बदौलत भारत ने आक्रामक अंदाज में आगाज किया। अभिषेक के दाएं से डी के भीतर बढ़िया पास पर शिलानंद लाकरा ने तेज फ्लिक से गोल कर भारत का मैच के चौथे मिनट में खाता। सुखजीत सिंह ने पांच मिनट बाद मंदीप के लंबे पास पर डी के भीतर गेंद संभाली और बढ़िया मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के लंबे स्लैप शॉट पर दो मिनट बाद मंदीप सिंह ने जैसे ही डी के भीतर गेंद को लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो दक्षिण कोरिया की रक्षापंक्ति ने डी के भीतर बाधा पहुंचाई और इस पर मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर को खुद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दक्षिण कोरियाई गोलरक्षक जाईहान किम के बाए से तेज फ्लिक से गोल कर भारत को 3-0से आगे कर दिया। शिलानंद लाकरा ने बाएं से मनप्रीत सिंह के पास पर डी के भीतर गेंद संभाली और अभिषेक नैन की ओर बढ़ा दी और उन्होंने तेज वॉली जमा भारत को पहला क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गोल कर भारत को 4-0से आगे कर दिया। दक्षिण कोरिया ने दूसरे क्वॉर्टर के शुरू में अपनी पूरी ताकत अपने किले की चौकसी लगा कर अभिषेक नैन, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह को शुरू के करीब दस मिनट तक और गोल नहीं करने दिया। मंदीप सिंह मैच के 26 वें मिनट में बाएं से गेंद को लेकर निकले और डी में पहुंचे दिलप्रीत सिंह के लिए स्लैप शॉट से गेंद बढ़ाई और उन्होंने तेजी से गेंद को फ्लिक कर गोल में डाल मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत की बढ़त 5-0 कर दी। भारत की टीम पहले हाफ की समाप्ति पर 5-0से आगे था।
दिलप्रीत सिंह ने तीसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में दाएं से मंदीप सिंह के पास पर डी के भीतर तेज शॉट जमा अपना मैच का लगातार दूसरा गोल कर भारत को 6-0से कर दिया। विवेक सागर, शिलानंद लाकरा के बढ़िया अभियान पर अभिषेक नैन ने राज कुमार पाल से डी के भीतर मिली गेंद पर दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक जाईहान किम को छका मैच के 38 वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 7-0 से आगे कर दिया। तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से तीन पहले खेल के रुख के उलट दक्षिण कोरिया के जाहो किम ने बाएं से एरियल बॉल डी में संभाली और भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा फुलबैक संजय को छका गोल स्कोर 1-7 कर दिया। भारत तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने तक 7-1 से आगे था। दक्षिण कोरिया को चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के शुरू के पांच मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन भारत के गोलरक्षक मोहित शशिकुमार ने अच्छे बचाव किए लेकिन खेल खत्म होने से आठ मिनट योंग बाक किम ने जर्मनप्रीत सिंह को गच्चा दे तेज वा़ी जमा गोल कर स्कोर2-7 कर दिया। भारत को खेल खत्म होने से कुछ ही क्षण पहले तीन पेनल्टी कॉर्नर और मिले लेकिन आखिरी मिनट में मिले आखिरी पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिकर राजिंदर सिंह ने गोल कर भारत को 8-2 से मैच जिता दिया।





