इंदिरापुरम थाने के साइबर सेल ने साइबर फ्राड के शिकार पीड़ित के 1 लाख 61 हज़ार रुपए कराए वापस

The Cyber ​​Cell of the Indirapuram police station recovered ₹1.61 lakh for a victim of cyber fraud

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में इंदिरापुरम पुलिस थाना के साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल वर्मा व साइबर सेल उनकी बेहद तेजतर्रार टीम साइबर फ्राड करने वाले बेहद चतुर अपराधियों के मूंह से साइबर फ्राड में गयी लोगों की धनराशि को निरंतर वापस दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

साइबर सेल इंदिरापुरम के प्रभारी अनिल वर्मा व उनकी टीम ने इस कड़ी में साइबर फ्राड करने वालों से वसुंधरा निवासी पारस नाथ सिंह के 1 लाख 61 हज़ार रुपए वापस कराये हैं। उनके साथ आईजीएल के नाम पर 4,05,088.06 रुपए का फ्राड हुआ था, जिसके संदर्भ में धारा 66D IT ACT में थाना इंदिरापुरम पर मुकादम पंजीकृत हुआ था। साइबर फ्राड में गयी अपनी धनराशि का बड़ा हिस्सा सफलता पूर्वक वापस मिलने पर वादी पारस नाथ सिंह ने थाना इंदिरापुरम के साइबर सेल के प्रभारी अनिल वर्मा और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।

साइबर सेल इंदिरापुरम के प्रभारी अनिल वर्मा कहते हैं कि लोगों को साइबर फ्राड से बचने के लिए स्वयं को भी डिजिटल प्लेटफार्मों के प्रति जागरूक होकर उन्हें सही तरीके से उपयोग करना सीखना होगा, तब ही आने वाले समय में साइबर फ्राड पर लगाम लग सकती है। इंस्पेक्टर अनिल वर्मा कहते हैं कि साइबर सुरक्षा के लिए हमें अनाधिकृत व्यक्तियों से ओटीपी, आधारकार्ड, पैनकार्ड आदि जैसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट शेयर करने से बचना होगा, अनाधिकृत प्लेटफार्मों से विभिन्न एप व एपीके फॉइलों को डाउनलोड करने से बचना होगा, किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचना होगा तब ही हम साइबर फ्राड से बच सकते हैं। अनिल वर्मा कहते हैं कि साइबर फ्राड में जागरूकता के साथ की गयी सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।