मुंबई (अनिल बेदाग) : गोल्ड लोन और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय इंडेल मनी लिमिटेड ने बाजार में बड़ा फंड जुटाने की तैयारी कर ली है। कंपनी 500 करोड़ रुपये तक का सिक्योर्ड, रेटेड और लिस्टेड एनसीडी पब्लिक इश्यू लेकर आ रही है। इश्यू 18 अगस्त को खुलेगा और 31 अगस्त 2026 को बंद होगा। इसमें 250 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और अतिरिक्त 250 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प शामिल है।
निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक पहलू 12.25% सालाना तक की प्रभावी यील्ड है। एनसीडी की अवधि 400 दिन से लेकर 72 महीने तक होगी और इन्हें बीएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। न्यूनतम आवेदन 10,000 रुपये का रखा गया है। कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से आगे कर्ज देने, मौजूदा उधारी के वित्तपोषण/रीफाइनेंसिंग और डेट सर्विसिंग में करेगी।
इंडेल मनी के पूर्णकालिक निदेशक उमेश मोहनन ने कहा , ‘‘हमें अपने पिछले एनसीडी इश्यूज के दौरान बाजार से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और हमें इस इश्यू के लिए भी ऐसी ही प्रतिक्रिया की उम्मीद है. निवेशकों के लगातार भरोसे से पता चलता है कि हमारे कारोबारी मॉडल, प्रबंधन टीम, कॉरपोरेट संचालन की व्यवस्थाओं और दीर्घकालिक विकास की रणनीति पर वे यकीन करते हैं।





