दीपक कुमार त्यागी
नई दिल्ली : प्रसिद्ध समाजसेवी, गाज़ियाबाद चार्टेड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव व गाजियाबाद की प्रसिद्ध कविनगर रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष, चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मित्तल को दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहने का फल मिला है, उन्हें 12 अगस्त 2026 को भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के उपक्रम में नॉन ऑफिशल डायरेक्टर (NoD) पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण पद पर गाज़ियाबाद से किसी चार्टेड एकाउंटेंट को यह नियुक्ति मिलने पर जनपद के चार्टेड एकाउंटेंट्स में हर्ष की लहर है। यहां आपको बता दें कि विवेक मित्तल बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़े हुए हैं और संघ से जुड़ी अनेक संस्थाओं के अनेक दायित्व भी उनके पास हैं। विवेक मित्तल को इस पद पर नियुक्त किए जाने पर कविनगर रामलीला कमेटी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है, वहीं विवेक मित्तल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से उनके शुभचिंतकों में हर्षोल्लास व्याप्त है।





