डायमंड ज्वेलरी से आईपीओ तक, प्रायोरिटी ज्वेल्स की नई छलांग

From Diamond Jewelry to IPO: Priority Jewels' New Leap

अब आईपीओ के जरिए बाजार में दस्तक देगी प्रायोरिटी ज्वेल्स

मुंबई (अनिल बेदाग): हल्की और किफायती डायमंड-स्टडेड गोल्ड एवं प्लेटिनम ज्वेलरी के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड अपना पहला आईपीओ लेकर पूंजी बाजार में दस्तक देने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 28 अगस्त 2026 को खुलेगा और 1 सितंबर 2026 को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹190 से ₹200 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

निवेशक न्यूनतम 75 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कुछ वर्किंग कैपिटल उधार के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/प्री-पेमेंट तथा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी की स्थापना 2007 में हुई थी और यह देश-विदेश के प्रमुख ज्वेलरी कारोबारियों को उत्पाद सप्लाई करती है। इसके ग्राहकों में कैरातलने, कल्याण जेवेल्लेर्स , रिलायंस रिटेल, मलाबर गोल्ड & डायमंण्ड्स, टीबीज़ेड और सेंन्को गोल्ड जैसे नाम शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, “हमारी हल्की, किफायती और समकालीन डिजाइन वाली ज्वेलरी व्यापक ग्राहक वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।” 30 जून 2026 तक कंपनी के 200 से अधिक ग्राहक थे और उसकी पहुंच 21 राज्यों तथा 3 केंद्रशासित प्रदेशों तक थी। कंपनी 13 देशों में भी निर्यात करती है। जून 2026 तिमाही में परिचालन से उसका राजस्व ₹146.72 करोड़ रहा।