महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन में अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी सेवा संस्थान ने आयोजित किया 16 वाँ तर्पण – एक महाश्राद्ध

Under the guidance of Mahamandaleshwar Yati Narsimhanand Giri Maharaj, Amar Baidani Major Asaram Tyagi Seva Sansthan organized the 16th Tarpan - a Mahashradha

दीपक कुमार त्यागी

  • अगले वर्ष अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी सेवा संस्थान मानवता की रक्षा हेतु इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को करेगा सर्वोच्च सनातन सम्मान से सम्मानित
  • महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जाएगा इजरायल
  • तर्पण और दीप यज्ञ के साथ आरंभ हुआ तर्पण – एक महाश्राद्ध
  • वीर रस के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी कविताओं से अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये

गाजियाबाद : विश्व प्रसिद्ध प्राचीन शिवशक्ति धाम डासना में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी के मार्गदर्शन में अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी सेवा संस्थान ने 16 वाँ तर्पण – एक महाश्राद्ध आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विगत 1400 वर्षों से सनातन धर्म की रक्षा के लिए इस्लाम के जिहाद से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी महाराज का पावन सानिध्य में वीर रस के महनीय कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कवि सम्मेलन का संचालन वीर रस के सुप्रसिद्ध युवा कवि अमित शर्मा ने किया। कवि सम्मेलन में वीर रस के महान कवि अर्जुन सिसोदिया, गौरव चौहान, सुदीप भोला, कमल आग्नेय, दुर्गेश तिवारी सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाएं अमर बलिदानियों को अर्पित की।

इस आयोजन में एडवोकेट रविन्द्र त्यादि, नीरज त्यागी, मुकेश त्यागी, अक्षय त्यागी, संजय त्यागी, नरेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डासना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेश श्रीवास्तव रहे जो स्वयं भी एक उत्कृष्ट कवि हैं।

कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग रहा।