रविवार दिल्ली नेटवर्क
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स ने पाई जॉब
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के ऑप्टोमेट्री स्टुडेंट्स ने जॉब के क्षेत्र में उड़ान भरी है। कैंपस में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिष्ठित कंपनी लेंसकार्ट में ऑप्टोमेट्री के 22 स्टुडेंट्स का चयन हुआ है। चयनित स्टुडेंट्स में सर्वाधिक छात्राएं हैं। कंपनी की चयन प्रक्रिया में स्टुडेंट्स ने अपनी विषयगत समझ, तकनीकी दक्षता, संचार कौशल और पेशेवर दृष्टिकोण का प्रभावी प्रदर्शन किया। यह चयन यूनिवर्सिटी में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दी जा रही शिक्षा और कौशल विकास का प्रमाण है। कॉर्पाेरेट रिसोर्स सेंटर- सीआरसी के निदेशक श्री अरुण कुमार ने कहा, लेंसकार्ट सरीखी कंपनी की ओर से इन स्टुडेंट्स का चयन टीएमयू के उद्योगोन्मुखी शैक्षणिक माहौल को दर्शाता है।
कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने चयनित स्टुडेंट्स को बधाई देते हुए कहा, हमारे इन स्टुडेंट्स का प्रतिष्ठित संस्था में चयन उनके निरंतर परिश्रम, विषयगत ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण का परिणाम है। हमारा कॉलेज स्टुडेंट्स को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। लेंसकार्ट की मानव संसाधन-एचआर प्रतिनिधि सुश्री दीक्षा शर्मा ने टीएमयू स्टुडेंट्स के प्रदर्शन पर बोलीं, यूनिवर्सिटी के स्टुडेंट्स में विषय की गहरी समझ, सीखने की तीव्र क्षमता और पेशेवर एप्रोच है।





