दीपावली पर गाजियाबाद जिला प्रशासन व खाद्य विभाग ने मिलावट खोरों पर कसा शिकंजा, छापेमारी हुई तेज़

Ghaziabad District Administration and Food Department tightened the noose on adulteration on Diwali, raids intensified

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : दीपावली अभियान के क्रम में 02 नवंबर 2026 को अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप एवं सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में बी सी फूड (बीकाराम चांदमल), रईसपूर के विनिर्माण परिसर पर छापा मारा गया l परिसर में अत्यधिक गंदगी एवं खाद्य पदार्थ भंडारण स्थल पर काक्रोच घूमते पाए गए l परिसर से संदेह के आधार पर छेना मिठाई, बूंदी लड्डू, रंगीन मावा, समोसा मसाला, लाल मिर्च पाउडर, सोडियम बाई कार्बोनेट कुल 6 नमूने लिए गए तथा खराब गुणवत्ता की 400 किलोग्राम छेना मिठाई विनष्ट कराया गया l विनिर्माण परिसर के खाद्य लाइसेन्स को आवश्यक सुधार होने तक निलंबित करने की कार्यवाही की जा रही है l

वहीं इसी क्रम में साइट 4, इंडस्ट्रियल एरिया, झंडापुर स्थित शुभमन स्वीट्स के विनिर्माण परिसर पर आशुतोष राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मारे गए छापे में परिसर में अत्यधिक गंदगी एवं खाद्य पदार्थ भंडारण स्थल पर काक्रोच घूमते पाए गए l खाद्य पदार्थों के साथ ही अखाद्य निष्प्रयोज्य समान रखे पाए गए l संदेह के आधार पर खोया के 02 नमूने, काजू गुलाब मिठाई एवं बेसन कुल 4 नमूने लिए गए l विनिर्माण परिसर के खाद्य लाइसेन्स को आवश्यक सुधार होने तक निलंबित करने की कार्यवाही की जा रही है l