रविवार दिल्ली नेटवर्क
पंजाब कला साहित्य कला अकादमी ने वर्ष 2026 के सम्मानों की घोषणा कर दी है। पत्रकारिता के लिए अकादमी के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय मीडिया अकादमी सम्मान’ हेतु मेरा चयन किया गया है। पत्रकारिता के दो अन्य प्रतिष्ठित सम्मान दैनिक जागरण के न्यूज एडिटर हृदय नारायण मिश्रा को तथा पंजाबी जागरण के एडिटर स. इन्द्रप्रीत सिंह को प्रदान किए जाएंगे। जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह को ‘राष्ट्रीय शौर्य सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। इसी से संबंधित संक्षिप्त विज्ञप्ति संलग्न कर रहा हूं। सादर अनुरोध है कि इसे प्रकाशित करने का कष्ट करें, आभारी रहूंगा।
नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक योगेश कुमार गोयल को पत्रकारिता में उनके दीर्घकालीन, उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय मीडिया अकादमी सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। पंजाब कला साहित्य कला अकादमी ने उन्हें वर्ष 2026 के इस सम्मान के लिए चयनित किया है। आगामी 22 नवंबर को जालंधर में आयोजित होने वाले अकादमी के 30वें भव्य वार्षिक अकादमी अवार्ड वितरण समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। पंजाब कला साहित्य कला अकादमी के निदेशक डॉ. जगदाप सिंह एवं अध्यक्ष श्री सिमर सदोष ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों की भी घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत ‘राष्ट्रीय पत्रकारिता श्रेष्ठि सम्मान’ दैनिक जागरण, जालंधर के न्यूज एडिटर श्री हृदय नारायण मिश्रा को तथा ‘राष्ट्रीय शिरोमणि पत्रकारिता सम्मान’ पंजाबी जागरण, जालंधर के एडिटर स. इन्द्रप्रीत सिंह को प्रदान किया जाएगा। वहीं, जालंधर के पुलिस कमिश्नर श्री सतिन्द्र सिंह को ‘राष्ट्रीय शौर्य सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।
योगेश कुमार गोयल विगत 36 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता, साहित्य-सृजन और विचारपरक लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस लंबी यात्रा में उन्होंने अपनी तथ्यपरक दृष्टि, व्यापक अध्ययन, मौलिक चिंतन और प्रभावशाली लेखन शैली से पत्रकारिता एवं साहित्य जगत में विशिष्ट स्थान बनाया है। देश के लगभग सभी प्रमुख एवं प्रतिष्ठित समाचारपत्रों तथा पत्रिकाओं में उनके लेख नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य और वैचारिक विमर्श के क्षेत्र में भी श्री गोयल का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें पाठकों का भरपूर स्नेह एवं सराहना प्राप्त हुई है। चार पुस्तकों को हिंदी अकादमी, दिल्ली तथा हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से आर्थिक अनुदान प्राप्त हुआ है। योगेश कुमार गोयल को राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला यह सम्मान हिंदी पत्रकारिता के प्रति उनकी साढ़े तीन दशक से अधिक की सतत साधना, रचनात्मक प्रतिबद्धता और सामाजिक चेतना को समर्पित लेखन का महत्वपूर्ण सम्मान है।





