
रविवार दिल्ली नेटवर्क
मोदीनगर, गाजियाबाद : पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज के श्रीमुख से 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों की जानकारी से अवगत कराने के लिए 21 सितंबर 2026 को एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंघल के द्वारा पत्रकारों को कथा की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने बताया कि कथा समिति के कार्यकर्ता शहर के लोगो से व्यक्तिगत सम्पर्क कर कथा का निमंत्रण पत्र दे रहे हैं। कथा की कलश यात्रा की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे मोदी इंटर कॉलेज से एक कलश यात्रा प्रारंभ होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर (मोदी मंदिर) तक पहुंचेगी और उसके उपरांत कथा प्रारंभ हो जाएगी। शहर को विभिन्न हिस्सों में बांटकर वह आसपास के गांव में कलश यात्रा के निमित्त माताओं बहनों के द्वारा सम्पर्क किया जा रहा है जिसमें लगभग 500 से 700 माताएं बहने कलश यात्रा में कलश उठाएंगी।
प्रेस वार्ता में समिति के उपाध्यक्ष सुदेश मित्तल, मंत्री महेश तायल, राघवेंद्र, राधेश्याम नरेश दानी भी उपस्थित रहे। कथा की तैयारियों के क्रम में आज मोदी मन्दिर लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधि विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें श्री राम कथा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंघल, कथा यजमान अनिल गर्ग, अमित गर्ग कथा प्रवक्ता अरविंद भाई ओझा, कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, दीपक अग्रवाल, रामेश्वर दयाल, अशोक माहेश्वरी, राजीव अग्रवाल, जितेंद्र कंसल, डॉ विनय मित्तल, खेमराज , सुशील बिन्दल, गौरव शर्मा, कलश यात्रा समिति से गीता कौशिक, रीता दानी, करुणा गुलाटी एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, साथ ही कथा प्रांगण में श्री हनुमान जी की पताका का पूजन कर पताका फहराकर पंडाल के निर्माण का काम प्रारंभ किया गया।





