शहर विधायक संजीव शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

City MLA Sanjeev Sharma laid the foundation stone for construction works in the assembly constituency

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की त्वरित आर्थिक विकास योजना (वित्तीय वर्ष 2025–26) और गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग के सहयोग द्वारा वार्ड संख्या – 01 बागू में रोज वेली स्कूल से अनिल सप्लायर तक और वार्ड 2 राहुल विहार मे अनिल के मकान से अकबरपुर बहरामपुर बिजली घर तक एवं सहायक गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास 2 अगस्त 2026 को प्रातः शहर विधायक संजीव शर्मा के द्वारा किया गया। इस विकास कार्य की लागत ₹ एक करोड़ 51 लाख है। कार्य का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, गाजियाबाद द्वारा कराया जाएगा।

इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गाजियाबाद शहर विधानसभा में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को जलभराव, आवागमन तथा अन्य समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्रतिबद्धता है। इस अवसर पर क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, पार्षद धर्मेंद्र नागर, बालकिशन यादव, मनोज चौधरी, मनोज झा एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।