हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक के दो दो गोल से पाक पर रोमांचक जीत से भारत दूसरे चरण में

India advances to the second stage after a thrilling victory over Pakistan, featuring two goals each from Harmanpreet Singh and Abhishek

सत्येन्द्र पाल सिंह

रक्षापंक्ति को और चौकस होने की जरूरत

हमारी रक्षापंक्ति को और चौकस होने की जरूरत है। जब हमारे पास अपनी 25 गज की रेखा में गेंद हो उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है न की उसे खोने की। हमने यह योजना बनाई थी। हम हर क्वॉर्टर के शुरू में आक्रामक खेलने की रणनीति बनाई। हमने दूसरेक्वॉर्टर में रक्षात्मक हॉकी खेलने का खामियाजा भुगता। -हरमनप्रीत सिंह, भारत के कप्तान

सत्येन्द्र पाल सिंह

एम्सतलवीन (नीदरलैंड) : जीतेगा भाई जीतेगा, भारत जीतेगा। यह नारा मैच शुरू होते ही वेगनेर स्टेडियम में गूंज उठा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने समर्थकों की उम्मीद खरी उतरी। स्ट्राइकर अभिषेक नैन और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो दो और हार्दिक सिंह के एक गोल की बदौलत बदौलत भारत ने बेहद रोमांचक हॉकी खेल चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 16 वें एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में बुधवार को बेहद रोमांचक मैच में 5-3 से हरा कर पूल तीन मैचों मैच में दो जीत के साथ छह अंक लेकर पूल डी में दूसरे स्थान पर रह कर दूसरे चरण में स्थान बना लिया। पाकिस्तान के लिए शाहिद हन्नान ने दो और ड्रैग फ्लिकर सूफियान खान ने एक गोल किया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच मे बहुत तेज हॉकी की बानगी देखने को मिली और गेंद पलक झपकते ही एक से दूसरे छोर पर जाती रही। भारत और पाकिस्तान के बीच खिलाड़ियों ने मैच से पहले हाथ नहीं मिलाया।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्वॉर्टर में 2-0 की बढ़त लेने के बाद इग्लैंड के खिलाफ मैच में तीसरे क्वॉर्टर की तरह रक्षात्मक रुख अपना दो ही और गोल किए लेकिन दो खाए। भारत ने हरक्वॉर्टर में आक्रामक रुख अपनाने की रणनीति पर काबिज रहता तो वह यह मैच कम से कम आठ गोल से जीतता। साथ ही यह भी सही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भावनाएं हावी रहती है और बुधवार को भी रही।
भारत के स्ट्राइकर अभिषेक नैन, शिलानंद लाकरा और सुखजीत सिंह ने मैच शुरू में मध्यपंक्ति में हार्दिक सिंह और राजिंदर सिंह द्वारा बीच मैदान से बराबर आगे बढ़ाई गेंद पर पाकिस्तान के गोल पर दनादन हमले बोले की वह बिखर गई। भारत के लिए सुमित ने फ्री मैन के रूप में खेल कर आगे हमले बोलने में मदद करने के साथ रक्षापंक्ति में पीछे आकर रक्षण में भी मदद की। पाकिस्तान की ओर से शाहिद हन्नान और , हयात जकारिया और अब्दुल रहमान ने तेज हमले बोल कर भारत के गोल पर दबाव बनाया। भारत की मध्यपंक्ति में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी 419 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले मनप्रीत सिंह बेहद धीमे दिखे और उन्होंने गलत पास भी दिए और पाकिस्तान ने इसका लाभ उठाकर तीसरा गोल किया।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक नैन के एक एक गोल भारत ने पहले क्वॉर्टर में 2-0 की बढ़त ले ली थी और दूसरे क्वॉर्टर में भी इन दोनों ने एक एक और गोल किया लेकिन पाकिस्तान ने जवाबी हमले बोल कर हन्नान शाहिद और सूफियान खान के पेनल्टी कॉर्नर पर गोल से दूसरे क्वॉर्टर में दो गोल किए उतरे। अभिषेक नैन बाएं से गेंद को लेकर डी में घुसे उनके तेज रिवर्स फ्लिक अली रजा ठीक से नहीं रोका और इस पर भारत को पांचवें मिनट में मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत के कप्तान हरनमप्रीत सिंह के तेज फ्लिक पर गेंद को पाकिस्तान के गोलरक्षक अली रजा ठीक से नहीं रोक पाए और इस पर मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत सिंह ने तेज ड्रैग फ्लिक से गोल में बदल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। भारत को शिलानंद लाकरा के पास पर अभिषेक को बाधा पहुंचाने पर तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इसे पाकिस्तान के गोलरक्षक अली रजा ने रोक लिया। अर्जुन लालगे अगले मिनट दाएं से गेंद को लेकर डी में घुसने से पहले बाहर बोर्ड पर गेंद मार कर गोल करने का मौका गंवा दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के डी के भीतर तेज फ्लिक कर गेंद डाली और इस डी में खड़े अभिषेक ने तेजी से रिवर्स फ्लिक से गोल कर मैच के 11 वें मिनट में भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

भारत को 13 वें मिनट में मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक को पाकिस्तान के रशर ने रोका। भारत पहले क्वॉर्टर की समाप्ति पर 2-0 से आगे था। हार्दिक सिंह के लंबे पास को शिलानंद लाकरा ने डी के भीतर संभाला और उन्हें गलत ढंग से रोका इस पर हरमनप्रीत सिह के फ्लिक को पाकिस्तान के गोलरक्षक अली रजा ने रोका लौटती गेंद राजिंदर सिंह ने संभाली और वापस हरमनप्रीत सिंह को दे दी और उन्होंने इसे संभाल कर मैच के 21 वें मिनट में गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। दो मिनट बाद लांग कॉर्नर पर पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया। जुगराज सिंह के स्लैप पर डी के भीतर अभिषेक नैन ने गेंद डी के भीतर संभाली और तेज फ्लिक से गोल कर भारत को 24 वें मिनट में 4-1कर दिया। पाकिस्तान के सूफियान खान ने अगले ही मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-4 कर दिया।

अर्जुन आदित्य लालगे जैसे ही डी में गेंद को गोल में डालने गए तो पाकिस्तान के मुहम्मद हमीदुदीन ने गिराया और इस पर मिले पेनल्टी स्ट्रोक मिला और हार्दिक सिंह ने इसे मैच के 35 वें मिनट में गोल में बदल कर भारत की बढ़त 5-2 कर दी। भारत को मैच के 37 वें मिनट में मैच का पांचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस पर अमित रोहिदास ने शॉट लगाया लेकिन पाकिस्तान के गोलरक्षक अली रजा ने इसे रोक कर उन्हें गोल करने से रोक दिया। मनप्रीत सिंह के गलत पास पर पाकिस्तान के स्ट्राइकर हन्नान शाहिद ने आगे बढ़ आए भारत के गोलरक्षक को छका मैच के 47 वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-5 कर दिया। भारत के आदित्य ललगे को 56 वें मिनट में रफ टैकल पर पीला कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेज दिया और भारत आखिरी पांच मिनट दस खिलाड़ियों से खेला और इस दौरान पाकिस्तान को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला यह बेकार गया।

इंग्लैंड लगातार तीसरी जीत से पूल डी में शीर्ष पर रहा : विल कैलनन के दो गोल से दुनिया की तीसरे नंबर की टीम इंग्लैंड ने गोल की बारिश कर वेल्स को 8-2 से हरा कर लगातार तीसरी जीत के साथ अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए कुल नौ अंकों के साथ पूल डी में शीर्ष पर रहकर दूसरे चरण में स्थान बनाया। वेल्स की तीन मैचों में यह दूसरी हार रही। सैम वार्ड ने मैच के दूसरे मिनट में अकेले ही डी में घुस कर आगे बढ़ आए वेल्स के गोलरक्षक टॉबी रेनॉल्ड कैटरल को छका तेज फ्लिक से गोल कर इंग्लैंड का खाता खोला। कप्तान जैकरी वॉलेस के डी के बाहर से तेज स्लैप शॉट में डी में पहुंचे विल कैलनन ने स्लैप शॉट से गोल कर इंग्लैंड को 14 वें मिनट में 2-0 से आगे कर दिया। विल कैलनन ने डी के बाहर मिली फ्री हिट पर डी के भीतर गेंद संभाल तेज शॉट मैच के 20 वें मिनट में अपना मैच का दूसरा गोल कर इंग्लैंड की बढ़त 3-0 कर दी। थॉमस सॉर्सबी ने दो मिनट बाद तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर लौटती गेंद को गोल में डाल इंग्लैंड की बढ़त 4-0 कर दी। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। जैक वालेस ने तीसरे क्वॉर्टर के दसवें मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल कर इंग्लैंड को 5-0 से और सैमुअल हूपर ने आठवें पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर इग्लैंड की बढ़त 6-0 कर दी और हेनरी क्रॉफ्ट ने दसवें पेनल्टी कॉर्नर अचूक शॉट जमा टीम को 7-0 से आगे कर दिया। वालेस के दाएं से तेज क्रॉस को निकोलस बंडुरक ने डी के भीतर संभाल और मैच के 54 वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 8-0 से आगे कर दिया। वेल्स के लिए दो गोल गैरेथ फुर्लांग ने खेल खत्म होने से दो मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर स्कोर 1-8 और अगले ही मिनट पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-8 कर दिया।