मनीष कुमार त्यागी
गाजियाबाद : क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी गाजियाबाद अंकित सिंह ने बताया अभी जिले में ग्रेप 3 लगा हुआ है अभी गाजियाबाद में प्रदूषण का लेवल 400 प्लस चल रहा है उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में प्रदूषण का लेवल 300 से 325 के बीच में रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रदूषण से थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले में ग्रेप 3 लागू होने के करण सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है, जिसके लिए जिले में चार टीमों के द्वारा निगरानी की जा रही है, जहां पर भी कार्य में अनियमितता पाई जाएगी उनके खिलाफ जुर्माना लगाते हुए नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी उन्होंने बताया राजनगर एक्सटेंशन में मार्केट पर नियमों की अनदेखी करने पर 120000 रुपए जुर्माना व ₹15000 पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने की मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है, वहीं दूसरी कार्रवाई राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक होम के खिलाफ 240000 रुपए जुर्माना लगाते हुए 3 0000 रुपए रोजाना के हिसाब से जुर्माना लगाने के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।





