रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आयोजित प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में पहुंचकर प्रदेशभर से आए सम्मानित ब्लॉक प्रमुखों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद किया।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास की यात्रा में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं का समाधान और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
सम्मेलन में क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने, विकास कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों एवं दायित्वों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।





