दीपक कुमार त्यागी
लखनऊ / गाजियाबाद : गाजियाबाद शहर के विधायक संजीव शर्मा ने अपनी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्षों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट एवं आशीर्वाद प्राप्त कराने का अवसर प्रदान कर संगठनात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल की है। इस अवसर को भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं संगठन के प्रति विधायक संजीव शर्मा की प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।
राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों में इस पहल की व्यापक चर्चा हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि संजीव शर्मा सदैव कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने, उन्हें शीर्ष नेतृत्व से जोड़ने तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। यही कारण है कि उनकी कार्यशैली आज गाजियाबाद की राजनीति में एक अलग पहचान बना चुकी है।
शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का मनोबल और जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे कार्यकर्ताओं को को नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
वर्तमान समय में गाजियाबाद में सर्वत्र इस पहल की चर्चा हो रही है तथा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग इसे आम कार्यकर्ताओं के प्रति शहर विधायक संजीव शर्मा की दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता का वाली मुलाक़ात बता रहे है





