दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिराग फाउंडेशन की ओर से गाजियाबाद ब्लड सेंटर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया व सर्वोदय अस्पताल, ग्रेटर नोएडा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर लगाया गया, शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 41 यूनिट रक्तदान किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान में सहभागिता की. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में देशभक्ति के साथ सेवा और सहयोग की भावना भी देखने को मिली। शिविर के आयोजक कपिल त्यागी ने बताया कि शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद अमित त्यागी सरना, लोकदल वरिष्ठ नेता ओ डी त्यागी, प्रदीप त्यागी मकनपुर व अन्य रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदान शिविर धीरज त्यागी, आशीष त्यागी, प्रवीण राज त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, अजय त्यागी व मोहित आर्य के संरक्षण व देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजन से जुड़े लोगों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। शिविर में लोगों ने आगे भी रक्तदान और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस पहल ने समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।





