प्रदेश में श्रम कल्याण बोर्ड श्रमिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए श्रमिक हेल्प लाइन नम्बर करेगा जारी

Labor Welfare Board in the state will issue labor helpline number to resolve the problems of workers

रविवार दिल्ली नेटवर्क

बिलासपुर : प्रदेश में श्रम कल्याण बोर्ड श्रमिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की तर्ज पर जारी करेगा श्रमिक हेल्प लाइन नम्बर, जिससे श्रमिकों की समस्याओं में त्वरित होगा सुधार। श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बिलासपुर में बताया कि जिस प्रकार प्रदेश में सीएम हेल्प लाइन नंबर चल रहा है। उसी प्रकार श्रम कल्याण बोर्ड भी अपना हेल्प लाइन नंबर जारी करेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्ग दर्शन में इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इससे प्रदेश भर के लाखों श्रमिको को लाभ मिलेगा। वीरवार को बिलासपुर पहुचे प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय परिधि गृह में पत्रकारवार्ता में बताया कि पूरे प्रदेश के साढ़े 4 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। जिन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याएं पेश आती हैं। जिसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा।इसे लेकर वह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। प्रशिक्षित बेरोजगारों को बोर्ड से जोड़ा जाएगा और बोर्ड के 13 लाभों को दिलाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीएम के आदेशों के मुताबिक सभी मजदूरों को हेल्प लाइन नंबर से जोड़ा जाएगा। जल्द ही उन्हें ऑनलाइन करने जा रहे हैं। वही, बोर्ड में चल रही कर्मचारियों की कमी को भी पूरा किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे।