मेडागास्कर को 7,000 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड चावल की खेप रवाना

7,000 metric tonnes of fortified rice consignment dispatched to Madagascar

प्रमोद शर्मा

नई दिल्ली : भारत ने वैश्विक पोषण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मेडागास्कर (पूर्वी अफ्रीका) को 7,000 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल्स (FRK) की खेप सफलतापूर्वक भेजी है। यह निर्यात Vi Exports India Pvt Ltd द्वारा किया गया, जो इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन (IREF) का सदस्य है।

इंडियन राइस एक्सपोर्टर फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने बताया कि महाद्वीप अभी भी व्यापक पोषण संबंधी कमियों का सामना कर रहा है। चूंकि चावल वहां का प्रमुख खाद्यान्न है, इसलिए फोर्टिफाइड राइस कर्नेल्स (FRK) को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर करने के प्रभावी उपाय के रूप में अपनाया जा रहा है।

मेडागास्कर द्वारा हाल ही में 7,000 टन FRK का ऑर्डर दिया गया था। 19 फरवरी 2026 को इस खेप को कांडला बंदरगाह से एपीडा (APEDA) द्वारा औपचारिक रूप से रवाना किया गया। इसे भारत की वैश्विक पोषण प्रतिबद्धता और मूल्यवर्धित कृषि नेतृत्व की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

प्रेम गर्ग ने बताया कि यह पहल आत्मनिर्भर कृषि, किसानों की समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई मजबूती देती है। यह खेप भारत की पोषण क्षमता और तकनीकी दक्षता का भी प्रतीक है।