लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पन्द्रह मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित

Lok Sabha Speaker Om Birla has been invited to the Rajasthan Foundation Day celebrations to be held in New Delhi on March 15

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली चैप्टर एवं राजस्थान मित्र मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से गुरुवार को नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आगामी पन्द्रह मार्च को दिल्ली के साधना केन्द्र छतरपुर में आयोजित होने वाले “आपणी गणगौर” 77वें राजस्थान स्थापना दिवस समारोह में सपरिवार पधारने का निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष एवं राजस्थान मित्र मंडल के संरक्षक सी ए डॉ. रामावतार किला ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को समारोह की रूपरेखा से अवगत कराया तथा उन्हें इस भव्य आयोजन में सपरिवार पधारने के लिए आमंत्रित किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आमंत्रण को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए समारोह में आने की सहमति प्रदान की। उन्होंने स्नेहपूर्वक अपनी धर्मपत्नी से भी घूमर उत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया, जिससे कार्यक्रम की सांस्कृतिक गरिमा और भी बढ़ेगी।

इस दौरान राजस्थान मित्र मंडल एवं राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली चैप्टर द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रकल्पों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति से “आपणी गणगौर” 77वें राजस्थान स्थापना दिवस समारोह की गरिमा और अधिक बढ़ेगी तथा यह आयोजन दिल्ली में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा।