प्रमोद शर्मा
नई दिल्ली: राज्यसभा में सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में किसान आवारा पशुओं की वजह से भारी नुकसान झेल रहे हैं और उन्हें रात-रात भर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
सांसद ने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों पर इस समस्या का सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की फसलों को बचाने के लिए ठोस और स्थायी समाधान निकाला जाए।
चौधरी तेजवीर सिंह ने यह भी कहा कि किसानों की मेहनत से देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत होती है, इसलिए अन्नदाता की फसल को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने किसानों को राहत देने के लिए प्रभावी नीतियां बनाने और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
सदन में उठाए गए इस मुद्दे के बाद कृषि से जुड़े विषयों पर सरकार से विस्तृत जवाब की अपेक्षा की जा रही है।





