रविवार दिल्ली नेटवर्क
वसुंधरा : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश के क्रम में थाना इंदिरापुरम के साइबर सेल प्रभारी अनिल वर्मा ने 150000 रूपये अमृता पत्नी अभिषेक मिश्रा एवं 91997 रूपये की धनराशि अपूर्व पुत्री जय प्रकाश शर्मा की वापसी कराई। पीड़ितों ने धनराशि वापसी करने वाली पुलिस टीम को धन्यवाद बोला। धनराशि वापसी करने वाली इस तेज-तर्रार पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अनिल वर्मा, सब इंस्पेक्टर सचिन, कांस्टेबल पुष्पेंद्र आदि शामिल रहे।





