जून 2026 में बदल सकती है दुनिया की दिशा! डॉ. विनोद ओझा ने दी मौसम, अर्थव्यवस्था और वैश्विक घटनाओं पर बड़ी चेतावनी

The world's direction could change in June 2026! Dr. Vinod Ojha issues a major warning on weather, the economy, and global events.

मुंबई (अनिल बेदाग) : जून 2026 को लेकर प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य विनोद कुमार ओझा ने ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनके अनुसार गुरु, शनि, राहु और केतु की विशेष ग्रह स्थिति इस महीने को असाधारण बना रही है, जिससे मौसम, अर्थव्यवस्था, राजनीति और सामाजिक जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

डॉ. ओझा का कहना है कि यह घबराने का नहीं बल्कि सजग और तैयार रहने का समय है। उन्होंने अनियमित जलवायु, आर्थिक उतार-चढ़ाव, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। भारत के लिए उन्होंने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि चुनौतियों के बीच भी देश नए अवसरों और विकास के रास्ते तलाशेगा। उनका मानना है कि जून 2026 का सबसे बड़ा मंत्र है—जागरूकता, धैर्य और तैयारी।