दीपक कुमार त्यागी
वसुंधरा : अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत) दिल्ली के नेतृत्व में 17 जून 2026
(जयेष्ठ माह शुक्ल पक्ष तृतीया ) को सायं 4.00 बजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी एक भव्य मूर्ति का धूमधाम से अनावरण किया जायेगा। यह विशाल मूर्ति महाराणा प्रताप चौक वसुंधरा सेक्टर 5 में हिंडन नहर पर स्थित कनावनी पुल के पास स्थित पुलिस चौकी के बगल में स्थापित की गयी है। प्रतिमा के अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा रहेंगे। साथ ही समारोह में श्री 1008 स्वामी विज्ञानानंद महाराज महामंडलेश्वर तथा गाजियाबाद के प्रतिष्ठित संत और दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज भी उपस्थित रहेंगे।
प्रेसवार्ता में संस्था के अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की यह विशाल मूर्ति क्यों स्थापित की जा रही है अगर इस बात को संक्षेप में कहा जाए तो महापुरुषों की मूर्तियां लगाने और दर्शन से प्रेरणा मिलती है और उनके जीवन चरित्र को जानने के लिए हर बालक और युवा मन में जिज्ञासा पैदा होती है। महापुरुष किसी एक जाति और क्षेत्र के नहीं होते, बल्कि वह समस्त समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। वीर शिरोमणि शब्द केवल महाराणा प्रताप जी के बारे में ही प्रयुक्त होता है। उनके जैसा देशभक्त, वीर योद्धा, विदेशी आक्रांताओं से देश को सुरक्षित रखने वाला इतिहास में कोई दूसरा नहीं दिखाई देता। हालांकि भारत की भूमि महावीरों, महापुरुषों और देशभक्तों की भूमि है। यहां अनेक देशभक्त हुए हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान किया है। देशभक्तों की याद में और अपनी संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करने के मामले में हमें इसी तरह समाज में प्रयास करते रहने होंगे।
संस्था के अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप जी की यह विशाल मूर्ति अष्टधातु की बनी हुई है, जिसका वजन करीब 15 कुंतल है और मूर्ति की लंबाई और ऊंचाई 20.15 फीट है। जिसे जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास द्वारा तैयार किया गया है। यह वही लक्ष्मण व्यास है जो राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे। जिन्होंने संसद भवन के ऊपर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ बनाया था तथा देश के प्रधानमंत्री ने मूर्तिकार की प्रशंसा की थी।
संस्था राष्ट्रीय महासचिव एसपी चौहान मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस विशाल मूर्ति के निर्माण में पूर्व पार्षद संजय शर्मा व पार्षद सुनील यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मोहन और साहिबाबाद के विधायक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा आदि का विशेष सहयोग है, उनके सहयोग से नगर ही निगम गाजियाबाद सदन ने इस स्थल का महाराणा प्रताप चौक नाम का प्रस्ताव पास किया था। नगर निगम गाजियाबाद ने इस मूर्ति की स्थापना के लिए 15 फीट ऊंचा चबूतरा तथा अन्य विकास कार्य कराए हैं, इसके लिए हम नगर निगम गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक, महापौर सुनीता दयाल तथा सभी पार्षदों के भी आभारी हैं। वसुंधरा के वर्तमान पार्षदों की देखरेख में इस स्थल के आस-पास विकास कार्य हुए हैं, हम उन सभी के आभारी हैं।
संस्था के अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि इस भव्य समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी और उद्यमी रुद्र प्रताप शिशौदिया करेंगे तथा संचालन संस्था के राष्ट्रीय महासचिव वीके सिसोदिया करेंगे। अन्य अतिथियों में दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज कुमार सिंह, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, विधायक धौलाना धर्मेश तौमर, नीरज सिंह (यूथ आइकॉन), सत्येंद्र सिंह शिशौदिया, अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा, हृदयेश कुमार वरिष्ठ आईएएस, संदीप सिंह चौहान वरिष्ठ आईपीएस राजस्थान, देवेंद्र सिंह डिप्टी डायरेक्टर एसएफआईओ, नरेश कुमार चौहान पूर्व मुख्य सचिव दिल्ली सरकार, हेमसिंह पुंडीर पूर्व एमएलसी, चौधरी यशपाल सिंह बिसाहडा, इंजीनियर सीपी सिंह, मेघराज सिंह रॉयल उद्योगपति समाजसेवी, कमल सिंह सिसोदिया उद्योगपति एवं समाजसेवी, योगेश प्रताप सिंह शिशौदिया पीसीएस, निशांत शिशौदिया ब्लॉक प्रमुख धौलाना, शिव कुमार राणा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मेरठ, सतवीर सिंह राघव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद, डॉक्टर ओमेंद्र रत्नू इतिहास विद एवं लेखक, ठाकुर विक्रम सिंह संस्थापक रा. नि. पार्टी, नरेश तोमर पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी हापुड़, जसवंत सिंह सोम भवन निर्माता, इंजीनियर चंद्रपाल सिंह, सरदार सिंह भाटी पूर्व उपमहापौर, भानु सिसोदिया महानगर उपाध्यक्ष भाजपा, रनीता सिंह महानगर उपाध्यक्ष भाजपा, राहुल तोमर मंडल अध्यक्ष भाजपा, यशवंत सिंह वरिष्ठ पत्रकार, नरेंद्र फौजी प्रधान ग्राम बिसाहड़ा, इंजीनियर निखिल कुमार सिसोदिया बिसाहडा तथा नरेंद्र सिंह (अध्यक्ष कुशवाहा चौबीसी ) सहित अन्य बहुत सारे गणमान्य लोग व आम जनमानस उपस्थित रहेंगे।
प्रेस वार्ता को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव विजयपाल सिंह व विनोद कुमार शिशौदिया, एसपी चौहान मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव, कोषाध्यक्ष सुप्रिया सिंह भदोरिया, भानु शिशौदिया, धीरज तोमर, अजय तोमर, दीप तोमर, डॉ जीएस चौहान, डॉक्टर जेपीएस चौहान, किशन चौहान, पीएस पठानिया, एमपी संह, सीमा भदोरिया, तरुण सिंह चौहान, पार्षद नरेश भाटी आदि उपस्थित रहे।





