दीपक कुमार त्यागी
- निवाड़ी, मोदीनगर में राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त संसदीय बोर्ड अध्यक्ष के.सी. त्यागी का हुआ भव्य स्वागत
- के.सी. त्यागी के स्वागत समारोह के उपलक्ष्य में दी गयी आम पार्टी में उमड़ा भारी जनसैलाब
- कार्यक्रम का आयोजन मयंक त्यागी एवं राकेश त्यागी के द्वारा किया गया
गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी को राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में कस्बा निवाड़ी, मोदीनगर में स्थित मयंक त्यागी फार्म हाउस में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के सम्मान में स्नेहपूर्ण वातावरण में मैंगो पार्टी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मयंक त्यागी एवं राकेश त्यागी द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख राजेंद्र त्यागी ने की। समारोह में के.सी. त्यागी का फूल-मालाओं एवं जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, युवा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन के.सी. त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे लगातार कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन तभी मजबूत बनता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान, जिम्मेदारी और अवसर मिले। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल लगातार संगठन को मजबूत कर रहा है और के.सी. त्यागी जैसे अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को वैचारिक एवं संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर रामपाल चौधरी (जिला अध्यक्ष), राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी के राजनैतिक सलाहकार बीरपाल मलिक, तेजपाल सिंह चौधरी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ( प्रदेश अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ), रणवीर दहिया पूर्व प्रदेश महासचिव, अनिल त्यागी (अध्यक्ष, निवाड़ी) ,अजय प्रमुख, डॉ. पूनम गर्ग, अरुण भुल्लन, मनोज राठी, मुनिन्द्र बिल्ला, योगेंद्र पतला, देवेन्द्र चौधरी योगेश फफराना, प्रदीप मुखिया, अंकुर त्यागी, इंद्रपाल डायरेक्टर, देवपाल हरित, मनीष जांगड़ा, देवेंद्र चौधरी (अध्यक्ष), अनीश त्यागी, नीरज चौधरी, अनिल त्यागी, विनोद गौतम, रवि वर्मी, नरेंद्र जाटव (जिला अध्यक्ष), आलोक चौधरी (विधानसभा अध्यक्ष, मोदीनगर), मनोज त्यागी (नगर अध्यक्ष), सीताराम सेन (महासचिव), पप्पू त्यागी (भनेड़ा), दर्शन नेहरा, राजेंद्र प्रमुख, शेर प्रधान, राकेश त्यागी, बलराज गुर्जर, भारत जाटव, गौरव जाटव, तालिब, तस्लीम, बिलाल चौधरी, इस्तकार, महेंद्र प्रधान, लविश जाटव, अभिषेक जाटव, अरुण हरित, मुकेश त्यागी (प्रधान, बांदीपुर), अखिलेश त्यागी (मुरादनगर), निर्दोष त्यागी, कुलदीप त्यागी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन), विनीत त्यागी, प्रवीण त्यागी, रामलाल, देवांश, नीरज त्यागी, शांतनु त्यागी, विजय त्यागी, दीपक चौधरी, अरुण प्रधान, बिट्टू त्यागी, ज्ञानेंद्र आर्य, नेताजी अश्विन त्यागी, कद त्यागी, के. सोनी, आचार्य कृष्ण शास्त्री, फईम कुरैशी, कमलेश्वर त्यागी, गगन त्यागी, सुबोध त्यागी, अमरीश त्यागी, नितिन त्यागी, संजीव त्यागी, सुनील त्यागी, विपिन त्यागी, सचिन त्यागी, जितेंद्र कुंडू, देवेंद्र प्रधान, के.सी. त्यागी के सुपुत्र अमरीश त्यागी, पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद त्यागी, इमरान इलाही तथा शिवकुमार पावटी, विनोद कुमार प्रधान, विनोद चौधरी निजामपुर राजेंद्र चौधरी सिंह काजमपुर सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने के.सी. त्यागी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीयता, सौहार्द और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।





