फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शापिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार
दीपक कुमार त्यागी
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 10 अदद मोबाईल फोन व 20,010/- रुपये नगद बरामद।
गाजियाबाद : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जे. रविन्द्र गौड़ पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देश पर साइबर अपराध के पोर्टल द्वारा चिह्नित हॉट स्पॉट पर कार्यवाही के दौरान पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध में लिप्त 6 अभियुक्तों को थाना इन्दिरापुरम के शक्ति खण्ड क्षेत्र के म0नं0 49 से 13 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। इन अभियुक्तों के पास से बरामद दस्तावेज से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान राज्य की कुल 6 घटनाओं का खुलासा हुआ। इनके पास से घटना में प्रयुक्त 10 मोबाइल फोन तथा 20,010/- रुपये नगद बरामद हुए हैं।
एसीपी इन्दिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अभियुक्त गण ने पूछताछ में बताया कि वो लोग सिद्धार्थ बिहार निवासी से फ्लिपकार्ट कंपनी से शापिंग करने वाले ग्राहकों का डाटा प्राप्त कर लोगों को काल कर उनकी शॉपिंग का पेमेंट न होने की बात कहकर दोबारा उनका पेमेंट कराने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। इन अभियुक्तों द्वारा जोधपुर, राजस्थान निवासी श्याम लाल भाटी निवासी के साथ पार्सल के नाम पर, साइबराबाद, तेलंगाना निवासी गोवर्धन रेड्डी के साथ एडवर्टाइजमेंट के नाम पर, झांसी उत्तर प्रदेश निवासी रिध्दि आहूजा के साथ, मोरबी गुजरात निवासी खुशबू अग्रवाल के साथ, रोहिणी दिल्ली निवासी शालिनी सन्तोष के साथ, मलकाजगिरी तेलंगाना निवासी जी स्वामी प्रसाद के साथ, गाँधी नगर गुजरात निवासी मयूध्वज सिंह शोढ़ा के साथ ऑनलाइन फ्लिपकार्ट शॉपिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया गया है।
इनमें से गच्ची बावली, साइबराबाद, तेलंगाना निवासी गोवर्धन रेड्डी के साथ एडवर्टाइजमेंट के नाम पर हुई साइबर फ्रॉड की शिकायत के सम्बन्ध में थाना साइबराबाद तेलंगाना में अभियोग दर्ज है।
अभियुक्त गण द्वारा छोटी-छोटी विभिन्न घटनाओं में कुल करीब 2.5 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इनसे प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य साइबर अपराध की घटनाओं का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण राजू कमार स्थायी पताः ग्राम जगीराह, पोस्ट पश्चिमी चम्पारण, बिहार, आदित्य उर्फ प्रकाश यादव स्थायी पताः ग्राम खलीलाबाद, कटका चौराहा संतकबीर नगर, विराट चौधरी स्थायी पताः ग्राम – वड्डा, पोस्ट स्याना जिला बुलन्दशहर, आशीष स्थायी पताः ग्राम – अगवानपुर, थाना- परीक्षितगढ़, जिला मेरठ, पंकज शर्मा स्थायी पताः ग्राम – कुरैम, पोस्ट – जाफर, ककोड़ के पास, गौतमबुद्ध नगर व खुशी माता वाली गली, जौहरीपुर, करवल नगर रोड, दिल्ली हैं।
वहीं वांछित अभियुक्त गण में काजल स्थायी पताः ग्राम खलीलाबाद, कटका चौराहा संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नि० अज्ञात हैं।
थाना प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना इन्दिरापुरम पर 01 अभियोग पंजीकृत है तथा उपरोक्त अभियुक्तगण से प्राप्त बरामद मोबाइल फोन/आईएमईआई न० पर अलग-अलग राज्यों से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित कई ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इन अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम है।





