दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में 03 अगस्त 2026 को कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के नेतृत्व में गाजियाबाद में विभिन्न कांवड़ मार्गो पर स्थापित शिविरों का अग्निशमन एवं आपात सेवा, गाजियाबाद द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिविरों में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान शिविर संचालकों / स्वामियों को निर्देशित किया गया कि शिविरों में रेत, बालू एवं पर्याप्त मात्रा में पानी हर समय उपलब्ध रखा जाए, जिससे किसी भी आकस्मिक अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल प्रारंभिक नियंत्रण किया जा सके।
कांवड़ शिविर संचालकों / स्वामियों को निर्देशित किया गया कि अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers) पूर्णतः कार्यशील अवस्था में उपलब्ध रखें। विद्युत वायरिंग एवं अस्थायी कनेक्शनों का सुरक्षित ढंग से उपयोग करें तथा ओवरलोडिंग से बचें। गैस सिलेंडरों का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें तथा उन्हें सुरक्षित एवं हवादार स्थान पर रखें। मुख्य पंडाल को खाना बनाने के स्थान से हटाकर कर रखें तथा किचन में अग्निशामक यंत्र, रेत एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। आपातकालीन निकास मार्ग (Emergency Exit) हमेशा अवरोधमुक्त रखें। ज्वलनशील सामग्री को विद्युत उपकरणों एवं आग के स्रोतों से सुरक्षित दूरी पर रखें।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि अग्निशमन एवं आपात सेवा, गाजियाबाद द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों एवं शिविरों में निरंतर निरीक्षण एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।





