यश धुल के अविजित शतक से सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को दी बड़ी शिकस्त

Central Delhi Kings handed a crushing defeat to Purani Delhi 6, powered by Yash Dhull's unbeaten century

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज यश धुल के आतिशी शतक की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को दिल्ली प्रीमियर लीग(डीपीएल) टी 20क्रिकेट लीग के बारिश के चलते 15 15 ओवरों के किए मैच में नौ विकेट से हरा कर अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रख चार मैचों में लगातार चौथी जीत दर्ज की। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के मैन ऑफ द ’ मैच तेज गेंदबाज तेज गेंदबाज मनी ग्रेवाल (3/22) और गवनीश खुराना (2/22) ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाने वाली समर्थ सेठ (32), अश्विनी छिल्लर(38) और रोहन राठी(46) की उपयोगी पारियों के बावजूद पुरानी दिल्ली 6 को 15 ओवर में सात विकेट पर 140 रन पर रोक दिया। जबाब में यश धुल (अविजित 100, 47 गेंद, 9 छक्के, 6चौके) के अविजित शतक और सिद्धार्थ जून (8 रन) के साथ पहले विकेट की 60 और युगल सैनी (अविजित 27 रन, 21 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के साथ दूसरे विकेट की 81 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 13.2 ओवर में एक विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मैन ऑफ द’ मैच मनी ग्रेवाल ने कहा,‘ यश धुल ऐसे बल्लेबाज है जो कि जिम्मेदारी लेकर अपनी टीम को मैच जिताते है। जब तक यश क्रीज पर तो लक्ष्य कोई भी तो हमें भरोसा है हम मैच में बने हुए हैं। यश धुल गजब की फॉर्म हैं।जहां तक मेरी गेंदबाजी की बात है तो हमारी योजना आखिरी के ओवरों बराबर सही जगह गेंदबाजी करने की थी। हम जानते थे कि हम यदि कुछ और विकेट चटकाते हैं तो क्रीज पर नया बल्लेबाज होगा तो फिर पुरानी दिल्ली 6 के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाएगा

सार्थक रंजन की 50 गेंदों पर आठ छक्कों और सात चौकों की मदद से 95 रन की तेज पारी और यश भाटिया के अविजित 53 रन तथा मयंक डागर (2/16) की घातक गेंदबाजी की बदौलत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (16 ओवर चार विकेट पर 172 रन) ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स (20 ओवर 6 विकेट पर 171 रन) को छह विकेट से हरा दिया। सुजल सिंह की 50 गेंदों पर चार छक्कों और छह चौकों की मदद से अविजित 82 रन की पारी भी ईस्ट दिल्ली राइडर्स के काम नहीं आई।