हमारी रक्षापंक्ति को दूसरे चरण में दिग्गज टीमों के खिलाफ और चौकस रहने की जरूरत : हरमनप्रीत

Our defense needs to be even more alert against formidable teams in the second phase: Harmanpreet

सत्येन्द्र पाल सिंह

एम्सतलवीन (नीदरलैंड) : स्ट्राइकर अभिषेक नैन और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो- दो और हार्दिक सिंह के एक गोल की बदौलत बदौलत भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 16 वें एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में बुधवार को बेहद रोमांचक मैच में5-3 से हरा कर पूल तीन मैचों मैच में दो जीत के साथ छह अंक लेकर पूल डी में दूसरे स्थान पर रह कर दूसरे चरण में स्थान बना लिया। पाकिस्तान के लिए शाहिद हन्नान ने दो और ड्रैग फ्लिकर सूफियान खान ने एक गोल किया। भारत इस बड़ी जीत के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ की गलतियों को हल्के में नहीं ले सकता है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी बढ़त लेने के बाद जिस तरह तीन गोल खाए उसकी रक्षापंक्ति पर आगे के सफर के लिए बड़े सवाल खड़े करती है। भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन और कप्तान हरमनप्रीत इस जीत के बेशक खुश हैं लेकिन दोनों यह जानते हैं कि टीम का आगे का सफर खासा मु्श्किल है।

भारत के लिए दो गोल करने वाले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘हमारी रक्षापंक्ति को अब दूसरे चरण में पूल ई में दुनिया की दिग्गज टीमों के खिलाफ और चौकस होने की जरूरत है। जब हमारे पास अपनी 25 गज की रेखा में गेंद हो उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है न की उसे गंवाने की। हमारी योजना मैच में चारों क्वॉर्टर के शुरू में आक्रामक हॉकी खेलने की थी। हमने दूसरे क्वॉर्टर में रक्षात्मक हॉकी खेलने का खामियाजा भुगता और इसी का लाभ उठाकर पाकिस्तान ने इसमें दो गोल किए। आप प्रतिद्वंद्वी टीम के गोल के सामने मौके गोल करने के कुछ मौके चूके यह तो मुमकिन लेकिन खासतौर पर मैच के अंत में किले की चौकसी में कोई गलती गवारा नहीं कर सकते हैं। अपनी 25 गज की रेखा में गेंद अपने कब्जे में होने पर गेंद पर अपना कब्जा बरकरार रखने की जरूरत है। हम कई बेवकूफाना गलतियों से बचने की जरूरत है। हमने शुरू के दो मैचों में तीसरे क्वॉर्टर में खासतौर पर धीमी शुरुआती से बचने की बाबत आपस में चर्चा की लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यही गलती दोहराई । हमारे लिए ये गलतियां अब दूसरे चरण में पूल ई में बड़ी टीमों के खिलाफ अगले मैचों के लिए अच्छा सबक हैं। हमारे लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छी बात यह रही कि हमने अपनी आक्रामक खेली और एक दूसरे की ओर सही वक्त पर गेंद आगे बढ़ाई। हमने गेंद को कब्जे में रखा और साथी खिलाड़ियों के लिए सही वक्त पर गेंद आगे पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमारे लिए सकारात्मक रहा।’

एशियाई खेलों नहीं हमारा ध्यान फिलहाल विश्व कप पर : फुल्टन
भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन का कहना कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के उम्मीदों के दबाव वाले मैच में अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। फुल्टन ने कहा,‘ पाकिस्तान के खिलाफ इस दबाव वाले मैच में हमारी टीम योजना के मुताबिक खेली। पाकिस्तान के खिलाफ हमारी भारतीय टीम जिस तरह खेली उससे मैं खुश हूं। मैं टीम में किसी एक खिलाड़ी विशेष गलतियों की बाबत चर्चा नहीं करता है क्योंकि मैदान पर हम एक टीम के रूप में उतरते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सबसे बड़ी चुनौती हमारी टीम के लिए खुद पर भावनाओं पर काबू रख कर खेलने की होती है और हम ऐसा करना में कामयाब रहे। जहां तक इस विश्व कप के करीब एक पखवाड़े के बाद एशियाई खेलों की बात है तो फिलहाल हम उसकी बात नहीं सोच रहे हैं हमारा पूरा ध्यान फिलहाल हॉकी विश्व कप में अपने दूसरे चरण के मैचों पर है।’

पाक के खिलाफ हम योजना के मुताबिक खेले : अभिषेक
दो बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत की पाकिस्तान पर जीत के नायक रहे नौजवान स्ट्राइकर अभिषेक ने कहा, ‘ हम पाकिस्तान के खिलाफ अपनी योजना के मुताबिक खेले जीतने में कामयाब रहे। हम जानते थे कि पाकिस्तान के खिलाफ हम किसी भी क्षण जरा सी भी ढील गवारा नहीं कर सकते थे। पाकिस्तान द्वारा तीन गोल कर मैच में वापसी करने पर भी हमारी टीम में किसी तरह की बैचेनी नहीं थी।’

हमे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरे चरण के दोनों मैच जीतने होंगे : हार्दिक
भारत के लिए पेनल्टी स्ट्रोक पर एक गोल करने वाले हार्दिक सिंह ने कहा,‘पाकिस्तान के खिलाफ मैच हमेशा संघर्षपूर्ण रहा क्योंकि इसमें भावनाओं पर काबू रखने की चुनौती होती है। हम पाकिस्तान के खिलाफ अपनी योजना के मुताबिक खेले और जीत के साथ अपने पूल डी में दूसरे स्थान पर रहकर दूसरे चरण में स्थान बनाने में कामयाब रहे। अब हमारे सामने लक्ष्य साफ है सेमीफाइनल में स्थान पाने के लिए दूसरे चरण में पूल ई में हमें पूल ए में शीर्ष दो टीमों से अपने दोनों मैच जीतने होंगे और हमारे पास जरा भी ढील की गुंजाइश नहीं है।