बुमराह और ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में

Bumrah and Rishabh Pant in Indian cricket team for two-Test series against New Zealand

  • शुभमन शुरू के तीन वन डे व दो टेस्ट की सीरीज में भारत के कप्तान
  • श्रेयस न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिर दो वन में होंगे भारत के कप्तान
  • पंत व प्रसिद्ध को साबित करनी होगी अपनी फिटनेस

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : शुभमन गिल मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के शुरू के तीन और दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे। श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे व पांचवें वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत के कप्तान और इशान किशन उपकप्तान होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वन डे और दो टेस्ट की सीरीज के बीच मात्र तीन दिन का अंतर होने के चलते पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के शुरू के लिए दो अलग अलग टीमों की घोषणा की है। इसका मकसद है कि भारत के कप्तान शुभमन गिल वन डे अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खत्म होने के तीन दिन बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट की सीरीज पर अपना ध्यान लगा सके। राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ताओं ने कार्यभार प्रबंधन के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए अलग अलग टीमों को चुनने के क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम में चुना है। झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र और तेज गेंदबाज यश ठाकुर को पहली बार भारत की वन डे अंतर्राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया है।
भारत की टीम मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में तथा दूसरा आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से 1दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम मेजबान न्यूजीलैंड से पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत की टीम मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वन डे अंतर्राष्टीय 4 नवंबर को ऑकलैंड में, दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय 7 नवंबर को वेलिंगटन में व तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय 10 नवंबर को हैमिल्टन मे खेलेगी। भारत की टीम न्यूजीलैंड से चौथा व पांचवां वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच माउंट माउंगनई में क्रमश: 13 व 15 नवंबर को खेलेगी।

भारत ने कार्यभार प्रबंधन के चलते अपने तुरुप के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए आराम देने के साथ फिलहाल चोट से उबरने में जुटे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए अपनी टीम में चुना है। ऋषभ पंत पूरी तरह फिट होने पर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के लिए भारत टीम में खेलेंगे। वहीं पंत की तरह अभी फिट होने के लिए जूझ रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू के तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के साथ दो टेस्ट की सीरीज के भारत ने फिलहाल टीम में चुना। प्रसिद्ध कृष्णा को वन और टेस्ट सीरीज में भारत की एकादश में जगह पाने के लिए अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। ऋषभ पंत को जम्मू कश्मीर के खिलाफ पीठ में जकड़न आ गई और वह अभी भी इससे उबरने में जुटे हैं।

तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू के तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के साथ टेस्ट सीरीज और आकाश दीप ने सात महीने पीठ की परेशानी से परेशान रहने के बाद इससे उबर कर भारत की टेस्ट टीम में वापसी की।आकाशदीप ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी कर बंगाल को दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में जिताने के बावजूद मोहम्मद शमी को भारत की न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई न तो वन डे और न ही टेस्ट टीम में जगह मिली है।

भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों व टेस्ट सीरीज के लिए टीमें:
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू के तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए भारतीय टीम : शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतिश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल काम्बोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव। (फिट होने पर ही टीम के साथ न्यूजीलैंड जाएंगे)।
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू के चौथे व पांचवें वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नीतिश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र(विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल, देवदत्त पड्डीकल,रवींद्र जडेजा, अंशुल काम्बोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृ्ष्णा, आकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज। ( फिट होने पर टीम के साथ न्यूजीलैंड जाएंगे)।