मुंबई (अनिल बेदाग): कभी पर्दे पर अपने खौफनाक अंदाज़ से दर्शकों की रूह कंपाने वाली अदा शर्मा एक बार फिर हॉरर की दुनिया में लौटने को तैयार हैं। इस बार उनका अंदाज़ कुछ अलग होगा। हैलोवीन के मौके पर वह ‘अदा की आहट’ नाम से डरावनी शॉर्ट फिल्मों की एक रोमांचक सीरीज़ लेकर आ रही हैं, जहां रहस्य, सस्पेंस और अप्रत्याशित ट्विस्ट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
फिल्म ‘1920’ से हॉरर जॉनर में अपनी पहचान बनाने वाली अदा ने ‘द केरल स्टोरी’, ‘सनफ्लावर’, ‘कमांडो’ और ‘रीता सान्याल’ जैसे प्रोजेक्ट्स से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। अब उनके प्रशंसकों को एक बार फिर उनका डरावना अवतार देखने का मौका मिलेगा।
अदा के मुताबिक, 2027 में उनकी दो हॉरर फिल्में रिलीज़ होंगी, लेकिन प्रशंसकों की लगातार मांग को देखते हुए उन्होंने ‘अदा की आहट’ की शुरुआत करने का फैसला किया। वहीं, ‘सुपर वेल्ली’ में आलसी सुपरहीरो और एक त्रिभाषी फिल्म में देवी के किरदार के साथ वह अपने अभिनय के नए रंग भी दिखाने जा रही हैं।





