- भारत फाइनल में जापान से भिड़ेगा
- भारत की बड़ी जीत में शिलानंद लाकरा व दिलप्रीत के दो दो गोल
सत्येन्द्र पाल सिंह
मोहाली (पंजाब) : स्ट्राइकर शिलानंद लाकरा, सुखजीत सिंह और दिल प्रीत सिंह की त्रिमूर्ति ने अपने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के लंबे एरियल पास व स्लैप शॉट के साथ आक्रामक सेंटर हाफ विवेक सागर प्रसाद और हार्दिक सिंह द्वारा बराबर आगे बढाई गेंद पर डी में पहुंच कर खुद गोल करने के साथ बराबर भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी दिला दक्षिण कोरिया के गोल पर बराबर दबाव बना उसका किला बराबर बिखेरा।स्ट्राइकर शिलानंद लाकरा व मैन ऑफ द’ मैच दिलप्रीत सिंह के दो दो, सुखजीत सिह,कप्तान हरमनप्रीत सिंह,अंगदबीर सिंह व विवेक सागर प्रसाद के एक एक गोल से भारत ने फिर गोल की बारिश करते हुए दक्षिण कोरिया को पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2026 पंजाब के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को यहां 8-1 से हरा अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी। दक्षिण कोरिया के लिए इकलौता गोल सांगजुन हान ने किया। भारत ने दक्षिण कोरिया को जालंधर में अपने आखिरी रॉउंड रॉबिन लीग मैच में सोमवार को भी 8-0 से करारी शिकस्त दी थी। पांच बार के चैंपियन भारत बृहस्पतिवार को फाइनल में जापान से यहां ओलंपियन सरदार बलबीर सिंह हाकी स्टेडियम में भिड़ेगी। भारत ने अपने स्टार स्ट्राइकर अभिषेक नैन का नाम मैच के लिए 18 खिलाड़ियों में रखा लेकिन उन्हें मैदान पर एक भी मिनट के लिए नहीं उतारा। भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि उसे अभिषेक उसे जापान के खिलाफ फाइनल के लिए उपलब्ध होंगे।
शिलानंद लाकरा ने डी में मची भगदड़ में दिलप्रीत सिंह द्वारा बढ़ाई गेंद पर दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक जाईहयुन किम को छका चौथे मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला।
हरमनप्रीत सिंह के स्लैप शॉट पर डी में पहंच कर सुखजीत सिंह ने बस हॉकी लगाई पर गेंद गोल की बल्ली से टकरा कर बाहर निकल आई। अंगदबीर सिंह ने नीलकांत शर्मा से मिली गेंद को संभाल कर अगले मिनट डी में घुसने की कोशिश पर मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह ने तेज फ्लिक पर गेंद को गोल से बाहर मार कर उन्हें गोल करने से रोक दिया। सांगजुन हान ने ताइमिन सोन द्वारा डी के बाहर से जमाए शॉट पर गेंद संभाल कर दक्षिण कोरिया को एक एक गोल की बराबरी दिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जवाबी हमले पर मिले अगले ही क्षण मिले मैच के दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 2-1से आगे कर दिया। दक्षिण कोरिया ने इस पर रिव्यू लिया लेकिन यह बेकार गया। 12 वें मिनट में तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गेंद गोलरक्षक जाईहयुन किम के दस्ताने से लग कर नीचे गिरी गेंद को वहीं खड़े शिलानंद लाकरा ने लपक कर गोल में डाल मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। विवेक सागर प्रसाद द्वारा बीच मैदान दिए पास पर सुखजीत सिंह ने डी पहुंच कर गेंद को संभाल गोल कर भारत को 21वें मिनट में 4-1 से और अगले ही क्षण अंगदबीर सिंह के पास पर दिलप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 5-1 से आगे कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के स्लैप शॉट पर बाएं डी में खड़े दिलप्रीत सिंह ने संभाली तेज से गोल में पुश कर मैच का अपना दूसरा गोल कर मैच के 26 वें मिनट में भारत की बढ़त 6-1 कर दी और हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। र्मनप्रीत सिंह ने मैच के 36 वें मिनट में अमित रोहिदास के समानांतर पास पर डी में पहुंच कर गेंद संभाल तेज शॉट जमाया और गेंद दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक जईहयुन किम के पैड से लगकर लौटती और इसे वहीं डी में खड़े अंगदबीर सिंह ने संभाला तेजी से फ्लिक कर गोल में डाल भारत की बढ़त 7-1 कर दिया। अमनदीप लाकरा द्वारा बाएं से बढ़ाई गेंद पर खुद डी में पहुंच कर विवेक सागर प्रसाद ने रिवर्स वॉली जमा गोल कर भारत को मैच के 54 वें मिनट में 8-1 से आगे कर दिया अैर यह मैच काआखिरी गोलसाबित हुआ।
जापान भी फाइनल में : जापान ने मलयेशिया को पहले सेमीफाइनल में निर्धारित समय में गोलरहित बराबरी के बाद शूटआउट में 5-3से हराया। शूटआउट में जापान के लिए काजूमासा मात्सोमोतो, रयोमा ओका, सुबासा तनाका, हरुकी ओचई और सेरेन तनाका ने गोल किए जबकि मलयेशिया के लिए आइमन रोजेमी, शलो सिल्वारियूस ,अबूकमल अजराई ने गोल किए जबकि फैजल सारी के पहले प्रयास को जापान के गोलरक्षकताकुमी कितगावा ने रोका। नों टीमें निर्धारित समय की समाप्ति पर गोल नहीं कर पाई और मैच शूटआउट में खिंच गया। जापान ने मैच में पांच और मलयेशिया ने एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन एक को भी गोल में नहीं बदल पाया। मलयेशिया के लिए तीसरे क्वॉर्टर में अशासप हमसानी और मुहाजिर अफसर रउफ ने निर्धारित समय में गोल करने के बेहद आसान मौके न खोए तो वह निर्धारित समय में मैच जीत सकती थी। जापान ने मलयेशिया को अपने आखिरी लीग मैच मे भी2-1 से हराया।
चीन को पांचवां स्थान : यूलई झाओ व याकी वांग के मैदानी तथा कप्तान चोंगकोंग चेन के पहले क्वॉर्टर में दागे पेनल्टी कॉर्नर पर दागे एक एक गोल की बदौलत चीन ने बांग्लादेश को 3-1से हराकर पांचवां स्थान पाया। पराजित बांग्लादेश की ओर इकलेता गोल चौथे व आखिरी क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में मोहम्मद शोहनुर रहमान ने दागा। बांग्लादेश की टीम छठे व आखिरी स्थापन पर रही।





