भोजपुरी फिल्म घात अपघात का प्रदर्शन 27 नवंबर से झारखंड और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में

Bhojpuri film Ghaat Aataab will be screened in theaters of Jharkhand and Uttar Pradesh from 27th November.

रविवार दिल्ली नेटवर्क

रांची / लखनऊ : जॉली फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म घात अपघात आगामी 27 नवंबर से झारखंड और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। फिल्म का ट्रेलर और म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हैं और सिनेमाघरों में प्रदर्शन के उपरांत पूरी फिल्म भी डिजिटली रिलीज़ कर दी जायेगी। कहानी बेहद ही मनोरंजक और पारिवारिक हैं। जिसमें दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा भरपूर देखने को मिलेगा। दर्शकों को पूरी फिल्म में मनोरंजन ही मनोरंजन का अनुभव मिलेगा।

प्रमुख कलाकार सुरेंद्र कुमार, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, रोहित सिंह मटरू, सिप्पी सिंह, अनीता रावत, रियाज सैयद, हरप्रीत कौर, प्रिंस कामले सहित अन्य ने अभिनय किया हैं। जबकि, निर्माता मनमीत सिंह, एम नय्यर एवं निर्देशक कबीर हैं।