रविवार दिल्ली नेटवर्क
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भारत पर्यावरण कार्यक्रम- भारत सस्टेनेबिलिटी कैंपस मिशन 2026 के तहत अर्थ वीक के दौरान जीरो प्लास्टिक अभियान की थीम से नो टु प्लास्टिक- गो ग्रीन, गो क्लीन रही। इसका उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त परिसर की अवधारणा को बढ़ावा देना और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूक करना है। अभियान में स्टुडेंट्स ने प्लास्टिक कचरा संग्रहण, अपशिष्ट पृथक्करण गतिविधियों और परिसर स्वच्छता अभियान के संग-संग एकल-उपयोग प्लास्टिक को कम करने, पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं के प्रयोग, स्वच्छ एवम् टिकाऊ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। स्टुडेंट्स ने प्लास्टिक मुक्त परिसर विकसित करने का संकल्प लिया।
फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने स्टुडेंट्स को एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ और हरित परिसर के लिए टिकाऊ विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। जीरो प्लास्टिक कैंपेन में समन्वयक प्रो. रवि कुमार जैन, डॉ. इंदु त्रिपाठी, श्रीमती निकिता जैन, डॉ. आशीष सिमल्टी , डॉ. संकल्प गोयल, डॉ. देबोंजन रॉय, श्री एसबी रस्तोगी, श्री सचिन वर्मा, श्री एमडी पांडेय के अलावा बीटेक- सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के स्टुडेंट्स हरि प्रकाश, वंश जैन, रजत वर्मा, तमीम, अज़ीम, अबूज़र, आफताब, अलमीरूफ, दीपक मौर्य, रितिक कुमार, नावेद आदि ने प्रतिभाग किया।





