सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : दुनिया के बुढ़ाते नामचीन स्ट्राइकर कप्तान क्रिस्टियानो रॉनाल्डो 42 वर्ष 19 दिन के उम्र में पुर्तगाल के लिए कांगो के खिलाफ बृहस्पतिवार को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप के मैच में हयुस्टन (टेक्सस) खेलने उतरे लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। योआन विजा के पहले हाफ में इंजुरी टाइम के गोल के बदौलत कांगो ने क्रिस्टियानो रॉनाल्डो की कप्तानी में उतरी पुर्तगाल जैसी दुनिया की दिग्गज टीम को मौजूदा विश्व कप के पहले मैच में बृहस्पतिवार को एक- एक की बराबरी पर रोक अंक बांटने को मजबूर कर दिया। क्रिस्टियानो रॉनाल्डो कांगो के खिलाफ खेलने उतरे तो यह उनका विश्व कप फुटबॉल में 23 वां मैच था और इसके साथ उन्होंने विश्व कप फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने में चौथे नंबर पर काबिज इटली के पाउलो मालदीनी की बराबरी कर ली। पुर्तगाल के धुरंधर स्ट्राइकर कप्तान क्रिस्टियानो को दूसरे हाफ के रूप में गोल करने के दो मुश्किल मौके मिले लेकिन वह इन पर वह निशाने चूकने के चलत अपनी टीम को बढ़त दिलाने में नाकाम रहे।
क्रिस्टियानो रॉनाल्डो इन दोनो में एक को भुना गोल करते वह उनका विश्व कप में नौवां गोल होता ही पुर्तगाल की टीम मैच में बढ़त लेने के साथ इसके ड्रॉ रहने के बजाय जीत के साथ आगाज कर पूरे अंक हासिल कर सकती थी। जोआओ नेवेज ने पेड्रो नेटो के क्रॉस पर बॉक्स के भीतर उछल कर मैच के छठे मिनट में सिर से गोल कर पुर्तगाल को 1-0 से आगे कर दिया। पुर्तगाल की टीम पहले हाफ मे हावी रही हालांकि मैच के दसवें मिनट मे योआन विजा का बॉक्स के उपर से लहराता शॉट गोल के उपर से बाहर निकल गया और कांगो के हाथ आया बराबरी पाने का मौका निकल गया। योआन विजा ने पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले इंजुरी टाइम में आर्थर मसुकू के क्रॉस पर सिर से गोल कर कांगो को एक एक की बराबरी दिला दी। योहान विजा इसके साथ कांगो के लिए विश्व कप फुटबॉल में 52 बरस गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए। कांगो की टीम महज दूसरी और 1974 में पहली बार विश्व कप में शिरकत करने के बाद मात्र दूसरी बार इसमें शिरकत कर रही है।
कांगो की टीम हाफ टाइम तक एक एक की बराबरी पाने के बाद पुर्तगाल के खिलाफ दूसरे हाफ में और जोश से खेली।
पुर्तगाल के जोआओ केंसिलो ने दूसरे हाफ के शुरू में जोरदार किक लगा गेंद को डाला लेकिन रेफरी ने उन्हें आफ साइड दे दिया और वह अपनी टीम को बढ़त दिलाने से चूक गए। कांगो के सेंटर बैक स्टीव कापूड़ी ने पुर्तगाल के पेनल्टी बॉक्स पर सिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश की लेकिन चूक गए।
गेंद पर कब्जा गंवा हमने कांगो को मैच में वापसी का मौका दिया : मार्टिनेज
पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो माटिर्नेज ने कांगो के खिलााफ मैच ड्रॉ रहने के बाद कहा,‘ हमने मैच में बढ़िया आगाज किया। बेशक गोल करना एक बेहतरीन पल होना चाहिए था,अफसोस ऐसा हुआ नहीं। मुझे लगता है कि हमारे हमलों की धार कुछ कम हो गई थी। गेंद पर नियंत्रण भी गंवाया और कांगो को मैच में वापसी का मौका दे दिया। कांगो ने एक एक की बराबरी के बाद जो आत्मविश्वास पाया उसने हमारे लिए मैच मुश्किल बना दिया और विश्व कप बस यही होता भी है। मैं अपनी टीम की सोच से संतुष्ट हूं। यह कोई प्रतिबद्बता में कमी और हिम्मत हारने की बात नहीं है। हम अंत तक संघर्ष जारी रखेंगे। हम इस मैच से सबक ले आगे बढ़ेंगे।‘
टीम एकजुट हो बेहतर प्रदर्शन को तैयार: नेवेज
कांगो के खिलाफ मैच के शुरू में गोल दिलाने वाले पुर्तगाल के जोआओ नेवेज ने कहा,‘ यह मेरा पहला विश्व कप मैच था और में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं कि सबसे अहम टीम होती है। हमें अपने खेल में सुधार की जरूरत है। हम बस चाहिए जीत। हमारी टीम एकजुट हो बेहतर प्रदर्शन को तैयार है।’
हमारे खिलाड़ियों ने पूरी प्रतिबद्बता दिखाई : डेजब्री
कांगो के कोच सेबेस्तियन डेजब्री ने पुर्तगाल के खिलाफ अपनी टीम के मैच ड्रॉ कराने पर कहा, ‘हमारे खिलाड़ियों ने पूरी प्रतिबद्बता और निस्वार्थ खेल दिखाया। हमने अपनी योजना को अमली जामा पहना कर सेट पीस पर गोल किया। मुझे अपनी टीम के खिलाड़ियों पर गर्व है क्योंकि वे सकारात्मक अंदाज में कांगो की नुमाइंदगी करते हैं।
टीम के पुर्तगाल के खिलाफ प्रदर्शन पर गर्व है : विजा
कांगो के लिए पुर्तगाल के खिलाफ इकलौता करने वाले योआन विजा ने कहा,‘ मुझे अपनी टीम के पुर्तगाल के खिलाफ प्रदर्शन पर गर्व है, क्योंकि हमने बेहद कड़ी मेहनत की है। हमारी टीम के लिए पुर्तगाल जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह बहुत मुश्किल मैच था। विश्व कप में पहला गोल करना गर्व की बात है क्योंकि यह हमारी टीम के जज्बे को बयां करता है। अब सबसे जरूरी है कि हम आगे बढ़ते रहे।‘





