- हमारी टीम संतुलित,दमदार और हर लिहाज से बेहतरीन
- भुवी,हेजलवुड, डफी व क्रुणाल के रूप में हमारे पास विश्वस्तरीय गेंदबाज
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को अपना पहला आईपीएल 2026 टी 20 क्रिकेट जीतने में 18 बरस लग गए। आरसीबी ने 2025 में अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था। स्विंग के उस्ताद भुवनेश्वर कुमार (2/29) व जोश हेजलवुड (2/37) और रसिक सलाम डार (3/27) की रफ्तार व धार की बदौलत वाशिंगटन सुंदर के अविजित अर्द्बशतक के बावजूद गुजरात टाइटंस को 2026 आईपीएल फाइनल में रविवार को अहमदाबाद में 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन पर रोकने के बाद विराट कोहली के अविजित 75 रन से आरसीबी 18 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर पांच विकेट से जीत से इसके इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाली तीसरी टीम बन गई।
आरसीबी ने फाइनल सहित 2026 में गुजरात टाइटंस से चार में तीन मैच जीते। पिछले फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे क्रुणाल पांडया ने अपना पांचवां आईपीएल फाइनल खेलते हुए अपनी टीम को पांचवीं बार खिताब जिताया और इससे पहले तीन बार उन्होंने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। क्रुणाल पांडया ने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस के जोस बटलर का विकेट लिया और उनका गेंदबाजी विश्लेषण रहा 4-0-25-1। आईपीएल के लगातार 19 वें संस्करण में खेलने वाले धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने 16मैचों एक शतक और पांच अर्द्धशतक सहित 675 रन बना और स्विंग के उस्ताद भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट चटका कर आरसीबी को खिताब बरकरार रखने में अहम भूमिका अदा की।
आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल जिता मैन ऑफ द’ मैच रहे विराट कोहली ने कहा,‘मैंने अपनी टीम के साथियों से कहा कि आईपीएल में इस साल पिछले बरस जैसा दबाव नहीं महसूस हुआ। हम अपनी टीम की क्षमता से वाकिफ थे और ग्रुप में शीर्ष पर रहे । हमने बस यही बात की कि अगर हम अपनी योजना को अमली जामा पहनाते हैं तो 2026 आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम है। इसी के चलते हमने ग्रुप चरण में बढ़िया प्रदर्शन किया। हम लीग चरण में शीर्ष पर रहे। हमारी टीम के पास जो कौशल, परिपक्विता और संयम है हमारे खिलाड़ियों ने रविवार रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में उसकी बानगी पेश की। हमारे टीम ने आईपीएल 2026 में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन किया। मैं टीम के विजयी रन बनाना चाहता था। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतर कर मैंने बहुत सुकून महसूस किया। हमारी टीम हमें किसी भी हालात का सामना करने का भरोसा देती है। जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमें मालूम था कि हमें क्या करना है। गेंदबाज का सामना करने पर मुझे अपने खेल में नहीं बल्कि अपनी सोच में बदलाव करना पड़ा और अतिरिक्त रन बनाने पड़े। सच तो यह है मई में शुरू में ब्रेक के बाद हम केवल एक मैच हारे। फिर हमने मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी मैच में जीत हासिल की। मैं कहूंगा कि हमारे टीम के लिए वह हफ्ता कुछ मुश्किल रहा क्योंकि हम ग्रुप में शीर्ष पर रहना चाहते थे। इसके बाद हमने केकेआर पर दमदार जीत हासिल की और फिर अंक तालिका में शीर्ष पर रह हमने फाइनल की ओर कदम बढ़ाए।यह वाकई शानदार रहा।
हमें लंबा इंतजार करना पड़ा, फिर हमें ऐसा खिलाड़ियों का साथ मिलना, जिनके साथ मैदान उतर आपको अकेले जिम्मेदारी उठाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। ऐसे में आपके पीछे कोई न कोई ऐसा खिलाड़ी होता जो आपको मैच जिता सकता है। हमारी टीम में कई खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच रहे। हमारे पास जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और क्रुणाल पांडया के रूप में विश्वस्तरीय भरोसेमंद गेंदबाज थे। रसिक सलाम डार ने भी बतौर तेज गेंदबाज इस साल हमारे लिए सीजन में धारदार गेंदबाजी की। हमारे सभी बल्लेबाजों ने बल्ले से कारगर योगदान दिया। हमारी टीम संतुलित और दमदार तो ही हर लिहाज से एक बेहतरीन टीम है। मैदान पर हमारा आत्मविश्वास अभी भी बना हुआ है।
हमारी खिताबी जीत का श्रेय सभी को है: भुवनेश्वर कुमार
आरसीबी को 2026 में खिताब बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाने वाले स्विंग के उस्ताद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘हमारे लिए ट्रॉफी जीतना सबसे अहम है और इसके लिए मैं अपने चटकाए सभी विकेट दे सकता हूं। आपको अतीत में किया बढ़िया प्रदर्शन हमेशा मदद करता है। हमारी खिताबी जीत का श्रेय सभी को है। हम सभी ने हर किसी का साथ निभाया और फाइनल जैसे बड़े मैच में कामयाब होने के लिए टीम में सभी का साथ चाहिए।’
अब आरसीबी के तीसरी बार खिताब जीतने में दिक्कत नहीं लगती : हेजलवुड
आरसीबी के लिए मैच खेल विकेट चटका उसे लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा, ‘ अब मुझे आगे तीसरी बार खिताब जीतने में दिक्कत नहीं लगती। आईपीएल 2026 में हमारा टीम थोड़ी ज्यादा सहज नजर आई और इसी के चलते अपना खिताब बरकरार रखने में कामयाब रही। अब मुझे आगे बेशक अपनी आरसीबी टीम के तीसरी बार खिताब जीतने में दिक्कत नहीं लगती। 2026 में पहली बार हमारी आरसीबी के आईपीएल खिताब जीतने से हम पर से एक तरह से बहुत बड़ा बोझ उतर गया। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि इस साल पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम शांत और संयमित रही। जब जब जरूरत पड़ी किसी ने आगे बढ़ कर जिम्मेदारी संभाली। हमारे इस खिताब बरकरार रखने के सफर में हमारे दस अलग अलग खिलाड़ी मैन ऑफ द’ मैच है और यह हमारी आरसीबी टीम की ताकत को दर्शाता है। हमारा जो भी खिलाड़ी क्रीज पर आया उसने शानदार प्रदर्शन किया और गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर वाकई खास रहे। मुझे इस सीजन में एक भी ऐसा मैच याद नहीं है जिसमें भुवी ने 35 से ज्यादा रन दिए हो और इस उम्र में यह वाकई अविश्वनीय गेंदबाजी प्रदर्शन है। भुवी ने हमें लगभग हर मैच में हमें शुरू में बराबर विकेट दिलाए। इससे हम पर दबाव खत्म हो गया। इससे हम बाकी गेंदबाज सहज होकर पॉवरप्ले में सहज होकर गेंदबाजी कर पाए। हमारी टीम में माहौल बहुत सहज रहा । हम सभी बराबर एक दूसरे के साथ कदमताल कर खेले।’
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच शीर्ष बल्लेबाज
बल्लेबाज टीम मैच रन सर्वोच्च शतक अर्द्ध शतक स्ट्राइक रेट
वैभव सूर्यवंशी * (आआर) 16 776 103 1 5 237.30
शुभमन गिल(जीटी) 16 732 104 1 6 163.02
साई सुदर्शन (जीटी) 17 722 100 1 8 157.98
विराट कोहली (आरसीबी) 16 675 105 1 5 165.84
क्लासेन (एचआरएच) 15 624 69 – 6 160.00
*ऑरेंज कैप, सबसे ज्यादा 75 छक्के, 237.30 के सर्वोच्च स्ट्राइक रेट पर कार भी जीती
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पांच शीर्ष गेंदबाज
गेंदबाज टीम मैच ओवर विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी
कसिगो रबाडा* (जीटी) 17 64.4 29 3/25 9.68
भुवनेश्वर कुमार(आरसीबी) 16 63.0 28 4/23 7.95
जोफ्रा आर्चर (आरआर) 16 60.0 25 3/17 9.31
राशिद खान(जीटी) 17 56.5 21 4/33 9.07
अंशुल कांबोज(सीएसके) 14 50.2 21 3/22 10.52
*पर्पल कैप
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में लगाई आईपीएल 2026 में अवाडर्स की झड़ी
ऑरेंज कैप सबसे ज्यादा रन : 776 रन
मोस्ट वेल्यूबेल प्लेयर : वैभव सूर्यवंशी (436.5 अंक)
सबसे ज्यादा छक्के : वैभव सूर्यवंशी 72
सुपर स्ट्राइकर :सर्वोच्च स्ट्राइक रेट : वैभव सूर्यवंशी 237.30 अंक (कार मिली इनाम में)
इर्मिजंग प्लेयर ऑफ द सीजन : वैभव सूर्यवंशी
अन्य अवाडर्स
पर्पल कैप : कसिगो रबाड़ा (29 विकेट) सबसे ज्यादा विकेट
सबसे ज्यादा डॉट बॉल : मोहम्मद सिराज(जीटी) 172
सबसे ज्यादा चौके : साई सुदर्शन (75)
आईपीएल 2026 में मालामाल हुई टीमें
चैंपियन : आरसीबी ( 20 करोड़ रुपये)।
उपविजेता : गुजरात टाइटंस (13 करोड़ रुपये)।
तीसरा स्थान : राजस्थान रॉयल्स (सात करोड़ रुपये)।
चौथा स्थान :सनराइजर्स हैदराबाद (साढ़े छह करोड़ रुपये)।





