पर्यावरण संरक्षण हेतु नोएडा विकास प्राधिकरण की बड़ी पहल, 2,94,000 पौधे लगाए

Major initiative by Noida Development Authority for environmental conservation: 294,000 saplings planted

मोहित त्यागी

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित वर्ष 2026-27 में “वृक्षारोपण महायज्ञ” के अर्न्तगत 35.00 करोड पौधे लगाये जाने का लक्ष्य समस्त प्रदेश में रखा गया है जिसमें एक पेड गुरू के नाम वृक्षारोपण, मिशन छाया, एक्सप्रेस वे वृक्षारोपण, भाई बहन वृक्षारोपण के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया। जिसके लिए नौएडा विकास प्राधिकरण को कुल 290677 संख्यक पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके परिपेक्ष्य में 12 जुलाई 2026 को पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत पौधारोपण की शुरूवात सैक्टर-14ए में दीपक कुमार, अध्यक्ष नौएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अशोक का पौधारोपण कर की गई जिसमें कृष्णा करुणेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नौएडा, राकेश कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना विकास प्राधिकरण, वन्दना त्रिपाठी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नौएडा, ए.के. अरोडा, महाप्रबन्धक (उद्यान), आनन्द मोहन सिंह निदेशक (उद्यान) एवं नौएडा प्राधिकरण के उद्यान, सिविल, विद्युत/यांत्रिकी एवं जनस्वास्थ्य की ओर से भी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें तथा सभी के द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया।

सैक्टर-32 में डॉ० महेश शर्मा, सांसद, गौतमबुद्धनगर, पंकज सिंह, विद्यायक, नौएडा, महेश जिला अध्यक्ष, योगेन्द्र शर्मा, फोनरवा अध्यक्ष द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमें आवासीय कल्याण समिति के पदाधिकारी नौएडा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में गणमान्य व्याक्तियो, सामाजिक संस्थाओ, कार्यरत संविदाकारो, विद्यालयो एवं औद्यागिक संस्थानो के पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

उद्यान विभाग को दिये गये पौधारोपण लक्ष्य के सापेक्ष सैक्टर-14ए, 63 ग्रीन बैल्ट सैक्टर-115 एफ एन जी मार्ग सैक्टर-39, 40, 80, 81, 82 बस टर्मिनल, 91, 92, सैक्टर-94 जैपनीज पार्क, 130 से 137 एवं सैक्टर-162 से 166 तक एक्सप्रेस हाईवे आदि क्षेत्रो में पार्को , हरित पटिटकाओ एवं रोड साईड पर टिकोमा गोडी चौडी, बोगनविलिया, कैलेन्ड्रा, टयूबेबिया, कुसुम, जकरेंडा, अमलतास, कचनार, गुलमोहर, चम्पा, फ्लोसरजनी, पापडी, मौलश्री, नीम, पुत्रंजीवा, पिलखन फलदार पौधे जैसेः- अमरूद, जामुन, शहतुत आदि पर 294000 संख्यक पौधारोपण किया गया।

प्रत्येक वर्ष की भाँति महाअभियान चलाकर नौएडा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में गणमान्य व्याक्तियो, सामाजिक संस्थाओ, कार्यरत संविदाकारो, विद्यालयो एवं औद्यागिक संस्थानो की सहभागिता से संख्यक पौधारोपण किया गया। जनमानस में पारिस्थितिक संतुलन, पर्यावरणीय

सुधार, जैवविविधता संरक्षण एवं हरितिमा संवर्धन के प्रति व्यापक जागरूकता के लिए नौएडा शहर में हरितिमा बढाने के उददेश्य से पौधारोपण हेतु वन विभाग द्वारा उपलब्ध पौधो को निशुल्क वितरित किये जाने हेतु नौएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग द्वारा खंडीय स्तर पर व्यवस्था करते हुए 09 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक प्रातः 9.00 बजे से 11.00 बजे तक निशुल्क पौधो का वितरण किया गया। इसी प्रकार जिससे यह कार्यक्रम “वृक्षारोपण महायज्ञ” 2026 कुशलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।