राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए राजीव डोगरा

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कांगड़ा : संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन कोटा राजस्थान द्वारा कांगड़ा के युवा कवि लेखक और हिंदी अध्यापक राजीव डोगरा को हिंदी साहित्य में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्था द्वारा राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 देकर सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान संस्था के संस्थापक ओमप्रकाश लववंशी संगम द्वारा डाक के माध्यम से प्रदान किया गया।युवा कवि राजीव डोगरा ने बताया कि उनके 21 सांझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है। सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा शिमला के रोशन जसवाल (साहित्यकार और रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश) तथा उनके स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज गर्ग (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाहलियां) ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए उत्साहित किया।